Jan 25, 2023

रेणुका सिंह ठाकुरः ये हैं भारतीय महिला क्रिकेट की नई सनसनी

शिवम अवस्थी

रेणुका सिंह ने जीता अवॉर्ड

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने आईसीसी इमर्जिंग महिला क्रिकेटर ऑफ द इयर 2022 अवॉर्ड जीत लिया है।

Credit: Instagram

कहां से हैं रेणुका

रेणुका सिंह का जन्म 1 फरवरी 1996 को हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से गांव परसा से हैं।

Credit: Instagram

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव

रेणुका सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रही हैं और अपनी कई शानदार तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।

Credit: Instagram

साल 2009 में शुरू हुआ था सफर

रेणुका सिंह का क्रिकेट सफर 2009 में शुरू हुआ था जब राज्य की क्रिकेट अकादमी में उन्होंने दाखिला लिया था।

Credit: Instagram

अंडर-16 और फिर अंडर-19

क्रिकेट में सफर की शुरुआत के बाद वो धीरे-धीरे अंडर-16 और फिर अंडर-19 क्रिकेट खेलने में सफल रहीं।

Credit: Instagram

वुमेंस वनडे लीग में मचाया तहलका

2019 में रेणुका ने वुमेंस वनडे लीग में तब तहलका मचाया जब उन्होंने लीग में सर्वाधिक 23 विकेट चटका डाले।

Credit: Instagram

अगस्त 2021 में आया बड़ा मौका

साल 2021 में बड़ा मौका आया जब उनको ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम में पहली बार चुना गया।

Credit: Instagram

कॉमनवेल्थ गेम्स में मचाया धमाल

रेणुका सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में जमकर धमाल मचाया। उन्होंने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 11 विकेट लिए थे।

Credit: Instagram

रेणुका इस क्रिकेटर की फैन

रेणुका सिंह पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान की बहुत बड़ी फैन रही हैं।

Credit: Instagram

पिता का सपना किया पूरा

रेणुका को जब पहली बार टीम इंडिया में चुना गया तब उन्होंने बताया था कि उनके स्वर्गीय पिता ने दिशा दिखाई थी और उनका सपना पूरा हुआ है।

Credit: Instagram

जिम में भी जमकर मेहनत

सिर्फ मैदान पर ही नहीं बल्कि रेणुका जिम में भी जमकर ट्रेनिंग करती हैं।

Credit: Instagram

संगीत का भी है शौक

रेणुका सिंह ठाकुर को क्रिकेट खेलने के अलावा म्यूजिक का भी शौक है।

Credit: Instagram

घूमना भी बहुत पसंद

उनकी सोशल मीडिया तस्वीरों से ये साफ पता चलता है कि उन्हें घूमना बहुत पसंद है।

Credit: Instagram

अब टी20 विश्व कप पर नजर

10 फरवरी से शुरू होने वाले महिला टी20 विश्व कप 2023 में सबकी निगाहें इस तेज गेंदबाज पर रहेंगी।

Credit: Instagram

Thanks For Reading!

Next: हो गया बदलाव, अब ये हैं दुनिया की टॉप-10 क्रिकेट टीमें