Jan 20, 2024

ICC U19 World Cup में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने वाले खिलाड़ी

Navin Chauhan

2000-युवराज सिंह (भारत)

भारत के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर युवराज सिंह साल 2000 में श्रीलंका में आयोजित अंडर-19 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे। उन्होंने 33.83 के औसत से 203 रन बनाने के साथ-साथ 12 विकेट भी अपने नाम किए थे।

Credit: ICC-Twitter

IND U19 vs BAN U19 Live Score

​2002-ततेंदा तैबू(जिंबाब्वे)

जिंबाब्वे के विकेटकीपर बल्लेबाज ततेंदा तैबू को साल 2002 में अंडर-19 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। तैबू ने 8 मैच में 250 रन बनाए थे उनका औसत 50 से ज्यादा का था। जिसमें दो अर्धशतकीय पारियां शामिल थीं।

Credit: ICC-Twitter

2004-शिखर धवन(भारत)

शिखर धवन ने साल 2004 में आयोजित अंडर -19 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे। धवन ने 7 मैच में तीन शतक और एक अर्धशतक की मदद से सबसे ज्यादा 505 रन बनाए थे। उनका औसत 84.16 का था।

Credit: ICC-Twitter

2006-चेतेश्वर पुजारा(भारत)

साल 2006 में चेतेश्वर पुजारा अंडर-19 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे। पुजारा ने उस टूर्नामेंट में 6 मैच में 116.33 के औसत से 349 रन बनाए थे जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल थे। उन्होंने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 129 रन की पारी खेली थी।

Credit: ICC-Twitter

2008-टिम साउदी(न्यूजीलैंड)

न्यूजीलैंड के धाकड़ ऑलराउंडर टिम साउदी को साल 2008 में अंडर-19 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। साउदी ने 5 मैच में 17 विकेट अपने नाम किए थे।

Credit: ICC-Twitter

2010-डॉमिनिक हेंड्रिक्स (दक्षिण अफ्रीका)

दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डॉमिनिक हेंड्रेक्स को साल 2010 में अंडर-19 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। हेंड्रिक्स ने 6 मैच में 97.75 के औसत से 391 रन बनाए थे जिसमें चार अर्धशतक शामिल थे।

Credit: ICC-Twitter

2012-विलियम बोसिस्टो (ऑस्ट्रेलिया)

साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रहे विलियम बेसिस्टो को फाइनल में भारत के खिलाफ हार के बावजूद प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। उन्होंने टूर्नामेंट में 6 मैच में 276 रन बनाए थे।

Credit: ICC-Twitter

2014-एडेन मार्करम (दक्षिण अफ्रीका)

दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम साल 2014 में अंडर -19 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे। मार्करम ने 6 मैच में 123.33 के औसत से 370 रन बनाए थे जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल था।

Credit: ICC-Twitter

2016-मेहदी हसन (बांग्लादेश)

बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर मेहदी हसन साल 2016 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। बांग्लादेश की कप्तानी करते हुए उन्होंने टूर्नामेंट में 242 रन बनाने के साथ-साथ 12 विकेट भी अपने नाम किए थे।

Credit: ICC-Twitter

2018-शुभमन गिल (भारत)

भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल साल 2018 में न्यूजीलैंड में टी20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। उन्होंने 5 मैच में 124 के औसत से 372 रन बनाए थे। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में शतक जड़ा था।

Credit: ICC-Twitter

2020-यशस्वी जायसवाल (भारत)

भारत के यशस्वी जायसवाल साल 2020 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे। यशस्वी ने 6 मैच में 133.33 के औसत से सबसे ज्यादा 400 रन बनाए थे जिसमें एक शतक भी शामिल था वो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में जड़ा था।

Credit: ICC-Twitter

2022-डेवाल्ड ब्रेविस(दक्षिण अफ्रीका)

बेबी एबी के नाम से विख्यात डेवाल्ड ब्रेविस अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के बल पर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे। उन्होंने टूर्नामेंट में 84.33 के औसत से 506 रन बनाए थे जिसमें सबसे ज्यादा 18 छक्के शामिल थे। ब्रेविस ने इस दौरान दो शतक और तीन अर्धशतक जड़े थे।

Credit: ICC-Twitter

Thanks For Reading!

Next: जब क्रिकेट में हुआ कबड्डी, गब्बर ने ली चुटकी