Aug 10, 2024

लॉन्च से पहले जानें Google Pixel 9 Series की कीमत और फीचर्स

Vishal Mathel

Made by Google 2024 Event

​मेड बाय गूगल 2024 इवेंट में गूगल पिक्सल 9 सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। सीरीज 13 अगस्त को लॉन्च होने वाली है।​

Credit: Twitter

कौन-से फोन होंगे लॉन्च​

​सीरीज के तहत गूगल पिक्सल 9, गूगल पिक्सल 9 प्रो, गूगल पिक्सल 9 प्रो एक्सएल और गूगल पिक्सल 9 प्रो फोल्ड लॉन्च होंगे।​

Credit: Twitter

नया मॉडल​

​इस साल कंपनी Google Pixel 9 Pro XL को भी पेश करने वाली है। पूरी लाइनअप को भारत में लॉन्च किया जाएगा। यानी पहली बार पिक्सल फोल्ड भारत में लॉन्च होगा।​

Credit: Twitter

AI फीचर्स​

​पिछले साल कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली संभवत पहली कंपनी थी। इस साल गूगल एआई फोन को नेक्स्ट लेवल पर ले जा सकती है।​

Credit: Twitter

Google Pixel 9 Series: अपग्रेड​

​Pixel 9 Pro में पिछले Pro मॉडल की तुलना में अधिक कॉम्पैक्ट डिजाइन होगा। इस फोन को 6.3 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है।​

Credit: Twitter

नया कैमरा सिस्टम

​सीरीज को 48MP टेलीफोटो लेंस और 42MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिल सकती है। Pixel 9 में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल सकता है।​

Credit: Twitter

बड़ी डिस्प्ले के साथ आएगा Pixel 9 Pro XL

​Pixel 9 Pro XL में 6.5 और 6.9 इंच के बीच बड़ी स्क्रीन मिल सकती है। फोन को बड़ी बैटरी से लैस किया जा सकता है।​

Credit: Twitter

कितनी होगी कीमत

​लीक्स से पता चलता है कि Pixel 9 Pro XL की शुरुआती कीमत $1,100 होगी। अन्य मॉडल की कीमत अब तक सामने नहीं आई है।​

Credit: Twitter

Thanks For Reading!

Next: 5 मिनट में 100% चार्ज होगा स्मार्टफोन, आ गई फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी