​Deepfake आपके लिए भी खतरनाक, ऐसे करें पहचान​

Ashish Kushwaha

Nov 8, 2023

​Deepfake वीडियो

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो सामने आने के बाद नेटिजेंस चिंतित हैं।

Credit: iStock

ऐसे पहचाने Deepfake वीडियो

ऐसा आपके साथ भी हो सकता है। यहां हम Deepfake वीडियो को पहचानने का तरीका बता रहे हैं।

Credit: iStock

रश्मिका मंदाना डीपफेक वीडियो

​नकली और असली की पहचान​

डीपफेक तकनीक की मदद से बनाए गए फोटो-वीडियो की पहचान करना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन छोटी-छोटी चीजों पर गौर करके इसे पहचाना जा सकता है।

Credit: iStock

​​छोटी-छोटी चीजों पर गौर करें​

​आमतौर पर इंसान एक निश्चित पैटर्न में पलकें झपकाते हैं। यानी पलकें झपकाने और चेहरे के भावों से इसे पहचाना जा सकता है।​

Credit: iStock

​होठों पर ध्यान दें​

होठों की स्पीड और बोले गए शब्दों पर ध्यान दें। यदि यहां आपको जरा भी असमानता दिखती है तो वीडियो फेक हो सकता है।

Credit: iStock

​बैकग्राउंड चेक करें​

वीडियो में बैकग्राउंड यदि नकली है तो बार-बार फ्लकचुएट (हिलना-डुलना) कर सकता है या हट सकता है।

Credit: iStock

​​ऑडियो से भी हो सकती है पहचान​

​डीपफेक वीडियो के ऑडियो से भी इसकी पहचान हो सकती है। आवाज का स्वर, लय ध्यान से सुने। ​

Credit: iStock

​36 घंटे में हटवा सकेंगे वीडियो​

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने प्रमुख सोशल मीडिया फर्म को डीपफेक कंटेंट की पहचान करने और रिपोर्ट किए जाने के 36 घंटे के भीतर उन्हें हटाने के निर्देश दिया है।

Credit: Twitter

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: प्रदूषण से घुट रहा है दम, ऑनलाइन 5000 से कम में खरीदें Air Purifier

ऐसी और स्टोरीज देखें