Sep 4, 2024

स्कूल की लड़की ने बना दी 100 करोड़ की कंपनी, 7 साल की उम्र से कर रही कोडिंग

Vishal Mathel

खेलते-कूदते बना दी करोड़ों की कंपनी

​15-16 साल के बच्चों को आपने पढ़ाई करते या खेलते-कूदते देखा होगा लेकिन क्या इसी उम्र में एक लड़की ने अपनी करोड़ों की कंपनी बना दी है।​

Credit: Twitter

100 करोड़ वैल्यू का AI स्टार्टअप​

​16 साल की उम्र की एक लड़की ने अपना AI स्टार्टअप बनाया है और उस कंपनी की वैल्यू 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।​

Credit: Twitter

प्रांजली अवस्थी​

​हम बात कर रहे हैं 16 साल की प्रांजली अवस्थी की जो Delv.AI कंपनी की फाउंडर हैं।​

Credit: Twitter

फ्लोरिडा में रहती हैं प्रांजली​

​प्रांजली अमेरिका के फ्लोरिडा में रहती हैं, लेकिन उन्होंने शुरुआत के 11 साल भारत में बिताए।​

Credit: Twitter

15 साल की उम्र में शुरू की कंपनी​

​प्रांजली को 13 साल की उम्र में कंपनी का आइडिया आया और उन्होंने 15 साल की उम्र में अपनी कंपनी Delv AI लॉन्च की।​

Credit: Twitter

10 कर्मचारी करते हैं काम​

​प्रांजली की कंपनी में दस कर्मचारी काम करते हैं और इस फर्म की वैल्यू 12 मिलियन डॉलर (करीब 100 करोड़ रुपये) है।​

Credit: Twitter

​क्या है Delv AI​

डेल्व एआई एक एआई-संचालित कंपनी है जो रिसर्चर्स और बिजनेस को बड़े-बड़े टेक्स्ट के इनसाइट्स उपलब्ध कराती है। यानी यह कम समय में ज्यादा और सटीक जानकारी प्राप्त करने का स्थान है।

Credit: Twitter

पिता से मिली प्रेरणा​

​प्रांजली अपनी टेक्नोलॉजी प्रेम का श्रेय अपने पिता को देती हैं, जो एक कंप्यूटर इंजीनियर हैं। प्रांजली ने 7 साल की उम्र से कोडिंग सीखना शुरू कर दिया था।​

Credit: Twitter

Thanks For Reading!

Next: 15000 से कम में 5 बेस्ट कैमरा फोन