Sep 24, 2024

iPhone नहीं ये है दुनिया का सबसे महंगा फोन, खासियत कर देगी हैरान

Vishal Mathel

महंगे फोन का नाम आते ही हमारे दिमाग में iPhone या Samsung का नाम आता है।

Credit: Huawei

दुनिया का सबसे महंगा फोन इन दोनों कंपनियों का नहीं है। क्या आपको पता है उस फोन का नाम?

Credit: Huawei

दुनिया का सबसे महंगा फोन​

​चाइनीज कंपनी Huawei ने हाल ही में Huawei Mate XT Ultimate लॉन्च किया है। यह दुनिया का सबसे महंगा स्मार्टफोन है (बिना किसी कस्टमाइजेशन के)।​

Credit: Huawei

कितनी है कीमत​

​Huawei Mate XT Ultimate की शुरुआती कीमत 19,999 चीनी युआन (लगभग 2,35,900 रुपये) है। इससे कम कीमत में ही आईफोन और सैमसंग के लेटेस्ट मॉडल के टॉप वेरियंट मिल जाते हैं।​

Credit: Huawei

3 लाख तक जाती है कीमत​

​Huawei Mate XT Ultimate के टॉप वेरियंट की कीमत 23,999 चीनी युआन (लगभग 2,83,100 रुपये) है। ​

Credit: Huawei

क्या भारत में मिलता है फोन​

​इस फोन को अभी सिर्फ चीन में लॉन्च किया गया है। हालांकि, फोन जल्द ही ग्लोबल मार्केट में एंट्री कर सकता है। यह दुनिया का पहला 3 बार फोल्ड होने वाला फोन भी है।​

Credit: Huawei

मिलती है 10 इंच की डिस्प्ले​

​इस फोन में 10.2 इंच की फ्लेक्सिबल LTPO OLED स्क्रीन है, वहीं फोल्ड होने पर यह 6.4 इंच का डिस्प्ले बन जाता है। वहीं एक बार फोल्ड करके इसे 7.9 इंच डिस्प्ले में बदला जा सकता है।​

Credit: Huawei

दमदार कैमरा

​Huawei Mate XT Ultimate में 50MP (OIS)+ 12MP+12MP कैमरा मिलता है। इसमें 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा भी है।​

Credit: Huawei

Thanks For Reading!

Next: क्या आपको खरीदना चाहिए iPhone 16, 80,000 खर्च करने से पहले जान लें 5 बातें