Feb 01, 2025
नवाबों का शहर लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी है। अगर आप लखनऊ की यात्रा पर हैं, तो इन 9 गंतव्यों को जरूर देखें।
Credit: istock
भूलभुलैया के नाम से मशहूर बड़ा इमामबाड़ा एक भव्य इमारत है। लखनऊ की सबसे फेमस इस जगह को नवाब आसफ-उद-दौला ने बनवाया था।
Credit: istock
मुगल काल के वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण देखने के लिए आप रूमी दरवाजा का रुख कर सकते हैं। ये विशाल दरवाजा लखनऊ का ऐतिहासिक प्रतीक है।
Credit: istock
लखनऊ को करीब से एक्सप्लोर करने के लिए आपको हजरतगंज मार्केट जाना चाहिए। शॉपिंग मॉल्स, किफायती स्टोर और खाने के स्टॉल्स आपको यहां मिल जाएंगे।
Credit: istock
जनेश्वर मिश्र पार्क यहां की फेवरेट टूरिस्ट स्पॉट बन गई है। आपको मोहित और व्यस्त रखने के लिए जनेश्वर मिश्र पार्क में पर्याप्त हरियाली है।
Credit: istock
रेजीडेंसी स्मारकों का एक समूह है। रेजीडेंसी 1857 की शुरुआत में स्वतंत्रता के लिए लड़ने के लिए भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।
Credit: istock
प्राचीन मूर्तियों, चित्रों और शाही संग्रहों का अद्भुत संग्रह देखने के लिए लखनऊ संग्रहालय का रुख करें। लखनऊ के इतिहास को यहां जाकर आप करीब से जान सकते हैं।
Credit: istock
विभिन्न प्रकार के जानवरों और पक्षियों को देखने के लिए आप लखनऊ के चिड़ियाघर का रुख कर सकते हैं। घूमने-फिरने वालों के लिए ये एक एक आदर्श स्थल है।
Credit: istock
अमीनाबाद देसी खरीदारी के लिए विशिष्ट भीड़भाड़ वाला बाजार है। यहां पर खरिदारी के अलावा आप लखनवी खाने का स्वाद भी ले सकते हैं।
Credit: istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स