Sep 21, 2024

गरीबों के लिए स्वर्ग है दिल्ली की ये 3 रसोई, पेटभर के मिलता है सस्ता खाना

prabhat sharma

हर रात खाली पेट सोते हैं तमाम लोग

रिपोर्टस की मानें तो भारत में ही 20 करोड़ से ज्यादा ऐसे लोग हैं जिन्हें 2 वक्त की रोटी नसीब नहीं होती और लगभग-लगभग वो हर रात खाली पेट ही सोते हैं।

Credit: istock

भूखों के लिए है दिल्ली में स्वर्ग

मेट्रो शहर दिल्ली में दिल्लीवालों का दिल भी बहुत बड़ा है यही वजह है कि यहां पर कुछ ऐसी जगहें मौजूद हैं जहां पर जाकर आप ना के बराबर पैसा देकर भरपेट खाना खा सकते हैं।

Credit: istock

जन रसोई

पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने जन रसोई की शुरुआत की है जिसके तहत जरूरतमंद केवल 1 रूपए देकर भरपेट खाना खा सकता है। यहां पर 100 लोग एकसाथ बैठकर पोष्टिक खाना खा सकते हैं।

Credit: istock

जन रसोई की लोकेशन

जन रसोई में खाना खाने के लिए आपको दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच 9/36 कैलाश नगर गांधी नगर शाहदरा नई दिल्ली पहुंचना होगा। यहां पर आराम से बैठकर खाना-खाने की भी व्यवस्था है।

Credit: istock

श्री श्याम रसोई

प्रवीण कुमार गोयल द्वारा शुरू की गई श्री श्याम रसोई में सभी को मात्र 1 रुपये में भोजन मिलता है। इस रसोई में लगभग 1 हजार से 1.5 हजार के बीच रोजाना लोग खाना खाते हैं। कई दिल्लीवालों के लिए तो ये खाने की फेवरेट जगह है।

Credit: istock

श्याम रसोई की लोकेशन

श्री श्याम रसोई में खाना खाने के लिए आपको सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे यहां पहुंचना होगा। इसकी लोकेशन 54/14 दुकान नम्बर 1 शिव मंदिर के पास भूतों वाली गली डीएचडी- दावा बाजार नांगलोई, दिल्ली है।

Credit: istock

चेंज विद वन मील

श्री किरण वर्मा ने इस जगह की शुरुआत की जहां लोग अपने आत्मसम्मान को नुकसान पहुंचाए बिना आसानी से खाना खा सकते हैं। यहां केवल 10 रुपए में प्रतिदिन लगभग 700-1000 लोग खाना खाते हैं।

Credit: istock

चेंज विद वन मील की लोकेशन

सुबह 11 बजे से खाना खिलाने की शुरुआत होती है जब तक लोग आते रहते हैं यहां खाना मिलता रहता है। इसकी लोकेशन 201/6 मेट्रो स्टेशन मेन, रोड नंबर 66 मौजपुर के पास मौजपुर बाबरपुर दिल्ली है।

Credit: istock

इस वजह से लेते हैं इतनी कम कीमत

इन सभी जगहों पर नाममात्र पैसा भी इसलिए लिया जाता है कि खाना खाने वाले को ठेस ना हो कि उसने मुफ्त में खाना खाया है। अगर वो 1 रुपए भी देता है तो उसका पूरा हक होता है कि वो खाने में कुछ भी मांग सके।

Credit: istock

Thanks For Reading!

Next: दिल्ली से कैसे जाएं तिरुपति बालाजी, कहां रुके, कुल खर्चा, जानें सबकुछ