Sep 21, 2024

दिल्ली से कैसे जाएं तिरुपति बालाजी, कहां रुके, कुल खर्चा, जानें सबकुछ

prabhat sharma

सुर्खियों में है तिरुपति बालाजी मंदिर

आंध्र प्रदेश में स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर जिसे तिरुपति या तिरुमाला मंदिर भी कहा जाता है फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है।

Credit: canva

इस बात को लेकर खड़ा हुआ विवाद

दावा किया जा रहा है कि करोड़ों लोगों की आस्था से खिलवाड़ करते हुए इस मंदिर में मिलने वाले प्रसाद में घी की जगह मछली के तेल और जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया जा रहा था।

Credit: canva

भगवान वेंकटेश्वर से करते हैं प्रार्थना

इस मंदिर का भक्तों के लिए विशेष महत्व है। हिन्दू धर्म के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक इस मंदिर में भक्त भगवान विष्णु के अवतार वेंकटेश्वर की पूजा करते हैं।

Credit: canva

हर दिन आते हैं लाखों लोग

भगवान वेंकटेश्वर से धन, स्वास्थ्य और समृद्धि की चाह लिए हुए यहां हर दिन आने वाले भक्तों की संख्या लाखों में होती है।

Credit: canva

यात्रा का समय

वैसे तो आप 12 महीने में कभी भी यहां की यात्रा कर सकते हैं लेकिन, यहां पर आने का सबसे अच्छा टाइम अक्टूबर से मार्च के बीच सुहावने मौसम के दौरान होता है।

Credit: canva

तिरुपति बालाजी मंदिर जाने में कुल खर्चा

फ्लाइट की टिकट 3 हजार से शुरू है, रेल का टिकट 500 से शुरू है वहीं बस का किराया 500 से 1500 के बीच आ सकता है। वहीं खाने और रहने का मिलाकर इस यात्रा में कुल खर्च 5 से 15 हजार के बीच हो सकता है।

Credit: canva

यहां पर ठहर सकते हैं आप

यहां पर तिरुपति तिरुमाला देवस्थानम धर्मशाला है। होटल ब्लिस, होटल हिलटॉप और होटल सरोवर नाम के किफायती होटल्स हैं। वहीं सस्ते में आप फॉर्चयुन पार्क में भी ठहर सकते हैं।

Credit: canva

कैसे जाएं तिरुपति बालाजी मंदिर

आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसें नियमित इस रूट पर चलती हैं। तिरुपति रेलवे स्टेशन निकटतम रेलवे स्टेशन है। तिरुपति का एयरपोर्ट शहर से 15 किलोमीटर दूर है।

Credit: canva

तिरुपति से जाना होगा तिरुमाला

तिरुपति से तिरुमाला जहां पर ये दिव्य मंदिर स्थित है वहां बस या टैक्सी से पहुचने में आपको 30 से 45 मिनट लग सकते हैं।

Credit: canva

Thanks For Reading!

Next: कानपुर से बस 1 घंटे की दूरी पर बसा है स्वर्ग, एकबार गए तो छा जाएगा नशा

Find out More