चाऊमीन-बर्गर की तरह लोग खाते हैं 'कोबरा पकौड़ा', दिल दहला देगी इस देश की यात्रा

prabhat sharma

Sep 15, 2024

नए अनुभव के लिए करते हैं विदेश यात्रा

भारत से पर्यटक अक्सर नए-नए अनुभवों के लिए दूसरे देश की यात्रा करते हैं। अलग-अलग देशों में ट्रैवल करके यात्रियों को उनके खान-पान से लेकर रहन-सहन के बारे में पता चलता है।

Credit: Istock

नॉनवेज के शौकीन जाएंगे चकरा

यात्री दूसरे देशों में जाकर वहां पर मिलने वाले तरह-तरह के व्यंजनों का स्वाद लेते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि एक ऐसा भी देश है जहां कोबरा के पकौड़े मिलते हैं।

Credit: Istock

इंडोनेशिया में है कोबरा का मांस खाने की प्रथा

अगर आप इंडोनेशिया की यात्रा करते हैं और वहां किसी स्थानीय मार्केट में जाते हैं तो फिर आपको वहां पर कोबरा और सांप बड़ी ही आसानी से खाने के लिए मिल जाएगा।

Credit: Istock

भूनकर खाते हैं कोबरा का मांस

इंडोनेशिया में सड़क के किनारे मुर्गे की तरह पिंजड़े में जिंदा कोबरा को रखा जाता है। कोबरा के मांस को मसालों के साथ भूनकर वहां खाने के लिए दिया जाता है।

Credit: Istock

सड़क किनारे पीते हैं कोबरा सूप

इंडोनेशिया में आपको सड़क के किनारे लोग कोबरा सूप पीते हुए मिल जाएंगे। कोबरा के मांस को उबालकर मसाले और जड़ी-बूटियों के साथ मिलाकर उसके सूप को तैयार किया जाता है।

Credit: Istock

भारत से कैसे पहुंचे इंडोनेशिया

इंडोनेशिया जाने के लिए आप भारत के किसी भी प्रमुख शहर से फ्लाइट ले सकते हैं। हालांकि, दिल्ली और मुंबई से इंडोनेशिया के लिए सीधी फ्लाइट उपलब्ध नहीं है।

Credit: Istock

ट्रांज़िट हब के जरिए पहुंचे इंडोनेशिया

इंडोनेशिया के लिए सीधी फ्लाइट नहीं होने के चलते आप ट्रांज़िट हब जैसे सिंगापुर, कुआलालंपुर या बैंकॉक पहुंचने के बाद इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच सकते हैं।

Credit: Istock

वीजा की होती है आवश्यकता

अगर आप भारत से इंडोनेशिया की यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो इसके लिए आपको वीजा की आवश्यकता होगी। इंडोनेशिया के वाणिज्य दूतावास पर जाकर आप वीजा प्राप्त कर सकते हैं।

Credit: Istock

इतनी दूर है इंडोनेशिया

दिल्ली से इंडोनेशिया की दूरी लगभग 4500 किलोमीटर है। वहीं मुंबई से इंडोनेशिया की दूरी लगभग 4,200 किलोमीटर है। ऐसे में भारत से इस देश की यात्रा करने में आपको 15-16 घंटे लग सकते हैं।

Credit: Istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ये हैं देश के सबसे डरावने किले, नाम सुनते ही छूटेंगे पसीने, देखने वाले हैं असली मर्द

ऐसी और स्टोरीज देखें