समर वेकेशन बन जाएगा शानदार, कर आइए उत्तर प्रदेश की इन जगहों का दीदार

Mar 27, 2025

By: Medha Chawla

समर वेकेशन बन जाएगा शानदार, कर आइए उत्तर प्रदेश की इन जगहों का दीदार

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों से समृद्ध राज्य है। यहां की वास्तुकला, धार्मिक स्थल, प्राकृतिक सौंदर्य और रोमांचक गतिविधियां इसे पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाती हैं।

Credit: Canva

गर्मियों की छुट्टी

गर्मियों की छुट्टी

ऐसे में, उत्तर प्रदेश की कुछ ऐसी टूरिस्ट प्लेसेस हैं जहां आप फैमिली के साथ इस समर वेकेशन में जा सकते हैं और नई यादों का कारवां सजा सकते हैं। तो चल‍िए जानते हैं इनके बारे में।

Credit: Canva

नैमिषारण्य

नैमिषारण्य

ये एक प्रसिद्ध तीर्थस्थल है, जहां का शांत वातावरण और घना जंगल पर्यटकों को आकर्षित करता है। चक्रतीर्थ और व्यास गद्दी यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

Credit: Canva

चंद्रप्रभा सैंक्चुअरी

वाराणसी के पास मौजूद ये सैंक्चुअरी हरे-भरे जंगलों और दुर्लभ जीव-जंतुओं के लिए जानी जाती है। नेचर लवर्स के लिए ये एक बेहतरीन स्पॉट हो सकता है।

Credit: Canva

You may also like

ऐश्‍वर्या राय के नाम पर है यहां के इस खा...
अप्रैल में जाएं यहां घूमने, भूल जाएंगे व...

कुशीनगर

बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए ये पवित्र स्थल है, जहां भगवान बुद्ध ने महापरिनिर्वाण लिया था। यहां का शांत और आध्यात्मिक माहौल मन को सुकून देता है।

Credit: Canva

मथुरा-वृंदावन

भगवान कृष्ण की भूमि मथुरा-वृंदावन का धार्मिक महत्व है। गर्मी के मौसम में यहां के मंदिरों और यमुना नदी के किनारे की यात्रा आनंददायक मानी जाती है।

Credit: Canva

लखनऊ

नवाबों का शहर लखनऊ अपने ऐतिहासिक स्थलों, स्वादिष्ट व्यंजनों और हेरिटेज वॉक के लिए मशहूर है। यहां आप बड़ा इमामबाड़ा, रूमी दरवाजा और अम्बेडकर पार्क देख सकते हैं।

Credit: Canva

अयोध्या

भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या समर वेकेशन के लिए बढ़िया टूरिस्ट डेस्टिनेशन हो सकती है। यहां आप प्राचीन मंदिरों के दर्शन करने के साथ सरयू नदी में बोटिंग का आनंद भी ले सकते हैं।

Credit: Canva

वाराणसी

पावन गंगा नदी के किनारे बसी भगवान शिव की नगरी काशी, आपकी ट्रेवल लिस्ट का हिस्सा जरूर होना चाहिए। यहां के ��ाट, गंगा आरती और काशी विश्वनाथ के दर्शन अलौकिक अनुभव देते हैं।

Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ऐश्‍वर्या राय के नाम पर है यहां के इस खास फूल का नाम, जगह जन्नत से भी हसीन

ऐसी और स्टोरीज देखें