Oct 4, 2024

इस शहर में 1 भी इंसान नहीं खाता मांस, कद्दू पर टिका है जीवन

prabhat sharma

मांस खाने वालों की तादाद है काफी

आजकल के माहौल में साग-सब्जी यानी केवल शाकाहार भोजन का सेवन करने वालों की तादाद में कमी आई है। लेकिन, भारत में ही एक ऐसा शहर है जहां लगभग हर इंसान शाकाहारी है।

Credit: Istock

दुनिया का पहला शाकाहारी शहर

हम जिस शहर के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उसे भारत का ही नहीं बल्कि दुनिया का पहला शाकाहारी शहर घोषित किया गया है। इस शहर में हर कोई शाकाहारी भोजन ही खाता है।

Credit: Istock

खूबसूरत शहर पलिताना

हम बात कर रहे हैं पलिताना शहर की जो गुजरात के भावनगर जिले में स्थित है। जैन धर्म के तीर्थ स्थल के रूप में फेमस इस जगह पर एक भी व्यक्ति मांस का सेवन नहीं करता है।

Credit: Istock

नहीं बेचा जाता मांस

पलिताना शहर में कोई भी व्यक्ति जीने के लिए अन्य किसी जानवर के मांस पर निर्भर नहीं है। इस जगह पर ना तो मांस पकाया जाता है और ना ही बेचा जाता है। यहां कद्दू काफी पसंद किया जाता है।

Credit: Istock

जैन धर्म पर है आस्था

यहां के लोगों की जैन धर्म में गहरी आस्था होने के चलते यहां पर किसी भी जानवर के मांस के अलावा अंडे और जानवरों से जुड़े तमाम उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Credit: Istock

आध्यात्मिक वातावरण का उठाएंग लुत्फ

अगर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से कुछ आराम चाहते हैं तो पलिताना शहर की यात्रा जरूर करें। यहां का आध्यात्मिक वातावरण आपको शांति प्रदान करेगा।

Credit: Istock

मंदिरों के लिए भी फेमस है पलिताना

शत्रुंजय मंदिर परिस, नेमिनाथ, आदिनाथ और चौमुख मंदिर पलिताना में आकर्षण का केंद्र हैं। इन मंदिरों में जाकर आप अनूठी शांति का आनंद ले सकते हैं।

Credit: Istock

फ्लाइट से कैसे पहुंचे पलिताना

भावनगर एयरपोर्ट पलिताना के निकटतम एयरपोर्ट है। यहां पहुंचकर आप बाकि बचे 51 किलोमीटर की दूरी को टैक्सी या कैब के जरिए पूरा कर सकते हैं।

Credit: Istock

ट्रेन से पहुंचे पलिताना

पलिताना के निकटतम रेलवे स्टेशन भावनगर टर्मिनस यहां पहुंचकर आप आसानी से इस गंत्वय पर जा सकते हैं। इस दूरी के लिए आपको 56 किलोमीटर यात्रा करनी होगी।

Credit: Istock

Thanks For Reading!

Next: गरीबों के लिए स्वर्ग हैं गाजियाबाद के ये नाइट क्लब, पूरी रात कर सकते हो एन्जॉय

Find out More