Sep 20, 2024

नेपाल में छिपी है खूबसूरती की खान, बीवी संग देखें स्वर्ग के नजारे

prabhat sharma

अद्भुत देश है नेपाल

हिमालय पर्वतमाला, सुरम्य घाटियों और नदियों से घिरा नेपाल एक अद्भुत और विविधतापूर्ण देश है। भारत से आप इस देश की यात्रा बड़े ही आराम से कर सकते हैं। नेपाल में कई ऐसी जगहें हैं जो आपको स्वर्ग की सुंदरता का एहसास दिलाएंगी।

Credit: canva

पोखरा

नेपाल के खूबसूरत शहर पोखरा में आप जरूर जाएं। यहां मौजूद फेविकल झील में आप बोटिंग के अलावा पहाड़ों के नजारे का आनंद ले सकते हैं। वहीं सारंगकोट में आपको सूर्योदय का अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा।

Credit: canva

लुकला

लुकला नेपाल का एक छोटा सा कस्बा है जिसकी खूबसूरती निराली है। एवरेस्ट बेस कैंप की शुरुआत इसी जगह से होती है मतलब आपको माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करनी है तो यहां आना ही होगा। ट्रैकिंग के लिए ये जगह बेस्ट है।

Credit: canva

चितवन राष्ट्रीय उद्यान

नेपाल का प्रमुख वन्यजीव संरक्षण क्षेत्र चितवन राष्ट्रीय उद्यान काफी सुंदर है। यहां जाकर आप जीप से सफारी, हाथी की सवारी और बोटिंग का आनंद ले सकते हैं। हाइकिंग और ट्रैकिंग के अलावा यहां राफ्टिंग भी की जा सकती है।

Credit: canva

गोरखा

ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से नेपाल का महत्वपूर्ण शहर गोरखा पहाड़ी पर स्थित है। यहां से आप गोरखा के अद्भुत क्षेत्र का आनंद ले सकते हैं। यहां पर कई मंदिर भी हैं। सिंधुली बाजार यहां काफी फेमस है।

Credit: canva

काठमांडू

नेपाल की राजधानी काठमांडू तो आप अवश्य जाएंगे ही जाएंगे। पशुपतिनाथ टेंपल, मंकी टेम्पल, पाटन दरबार स्क्वायर, बौद्धनाथ स्तूप और थमेल यहां का प्रमुख आकर्षण है।

Credit: canva

मनांग और मस्तांग

ट्रेकिंग के लिए फेमस मनांग और मस्तांग नेपाल के दो खूबसूरत क्षेत्र हैं। यहां पर आप मनांग गांव भी जा सकते हैं जहां पर आपको काफी अपनापन जैसा लगेगा।

Credit: canva

सिद्धार्थनगर

भगवान बुद्ध का जन्मस्थल लुम्बिनी सिद्धार्थनगर के बेहद नजदीक है। ऐसे में इस जगह पर जाकर आप भगवान के पावन जन्म स्थल की यात्रा कर सकते हैं। यहां पर आप बौद्ध सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठा सकते हैं।

Credit: canva

नागारकोट और सूर्यविनायक

काठमांडू के निकट ये एक पवित्र स्थल है जहां जाकर आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। नागरकोट से आप सूर्योदय और सूर्यास्त के अद्भुत दृश्यों को दीदार कर सकते हैं।

Credit: canva

Thanks For Reading!

Next: भारत की राजधानी रह चुका है ये हिल स्टेशन, बरसात की बूंदों के साथ बन जाता है स्वर्ग

Find out More