नेपाल में छिपी हैं स्वर्ग से भी सुंदर जगहें, भगवान राम ने जहां बिताए थे महीनों

prabhat sharma

Sep 11, 2024

काठमांडू

नेपाल की यात्रा कर रहे हों तो वहां की राजधानी काठमांडू को जरूर से जरूर एक्सप्लोर करें। यहां का मौसम पूरे साल सुहावना रहता है। वहीं अगर आप आध्यात्मिकता की ओर कदम बढ़ा रहे हों तो यहां के मठ, मंदिर आपको जरूर आकर्षित करेंगे।

Credit: canva

लुम्बिनी

भगवान विष्णु के 9वें अवतार गौतम बुद्ध का जन्मस्थान लुम्बिनी में है। ऐसे में अगर आप उस स्थान को एक्सप्लोर करना चाहते हैं जहां पर खुद भगवान का जन्म हुआ था तो नेपाल की ये जगह आपको एकदम से नया अनुभव देगी। लुम्बिनी में कई महत्वपूर्ण स्तूप भी हैं।

Credit: canva

जनकपुर

भगवान श्रीराम की पत्नी माता सीता का जन्म स्थान जनकपुर नेपाल में ही आता है। मान्यताओं के अनुसार माता सीता का जन्म इसी स्थान पर हुआ था। यहां पर सीता माता का स्वयंवर हुआ था और भगवान राम ने काफी वक्त बिताया था।

Credit: canva

सारंगकोट

अगर आप सूर्यास्त और सूर्योदय के शानदार दृश्य को देखना चाहते हैं तो फिर आपको अपने कदम सारंगकोट की ओर बढ़ाने होंगे। यहां से ये अद्भुत नजारा देखा जा सकता है।

Credit: canva

माउंट एवरेस्ट

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट मुख्य रूप से नेपाल के सोलूखुम्बू जिले में आती है। माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए सबसे सुगम मार्ग नेपाल में ही है जहां ट्रैकिंग करके भी पहुंचा जा सकता है।

Credit: canva

पोखरा

नेपाल के इस खूबसूरत स्थान पर जाकर यात्री बोटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा इस जगह में काफी मंदिर भी मोजूद हैं जो आपकी यात्रा को एक नया आयाम दे सकते हैं।

Credit: canva

पशुपतिनाथ मंदिर

भगवान शिव को समर्पित पशुपतिनाथ मंदिर सबसे पवित्र हिंदू मंदिरों में से एक है। यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल इस मंदिर में जाकर आपको अनूठी शांति का अनुभव होगा।

Credit: canva

भक्तपुर

भक्तों के शहर के नाम से फेमस इस शहर में आपको कई मंदिर और तीर्थस्थल देखने को मिल जाएंगे। भक्तपुर की खूबसूरती देखकर आपका दिल एकदम से गदगद हो जाएगा।

Credit: canva

स्वयंभूनाथ मंदिर

इस मंदिर को मंकी टेंपल के नाम से भी जाना जाता है। काठमांडू के सबसे महत्वपूर्ण मंदिरों में से एक इस मंदिर में स्वयंभू स्तूप हो जो पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: 'महलों का शहर' जहां पैदा हुए थे सदगुरु, खूबसरती ऐसी कि हार बैठेंगे दिल

ऐसी और स्टोरीज देखें