Mar 01, 2025
किम जोंग उन वाला नॉर्थ कोरिया आपको पुकार रहा है। रोमांच की चाह रखने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है क्योंकि अब उनके पास इस अनोखे देश की यात्रा करने का मौका है।
Credit: Istock
5 साल बाद नॉर्थ कोरिया ने टूरिस्ट्स के लिए अपनी सीमाएं खोल दी हैं। 2020 में कोरोना वायरस के कारण नॉर्थ कोरिया ने खुद को अलग-थलग कर लिया था।
Credit: Istock
नॉर्थ कोरिया में किम जोंग उन की तानाशाही चलती है। ऐसे में आपको वहां घूमने-फिरने के दौरान सख्त नियम मानने होंगे वरना आप मुसीबत में फंस सकते हैं।
Credit: Istock
याद के तौर पर पर्यटक तस्वीरें लेना काफी पसंद करते हैं। लेकिन, नॉर्थ कोरिया में आप उन्हीं जगहों पर तस्वीरें खींच सकते हैं जिसकी वो इजाजत दें वरना ज्यादातर जगहों पर आप फोटोग्राफी नहीं कर सकते।
Credit: Istock
नॉर्थ कोरिया में आप अपने मन मुताबिक नहीं घूम सकते हैं। इस देश में एंट्री के साथ ही आपको टूर गाइड मिलेगा जिसके साथ ही आपको हर समय घूमना होगा।
Credit: Istock
इस यात्रा के दौरान आपको प्योंगयांग जो कि नॉर्थ कोरिया की राजधानी है उसे करीब से जानने का मौका मिलेगा। इसका इतिहास बेहद प्राचीन है।
Credit: Istock
नॉर्थ कोरिया के महान नेता और प्रिय नेता की मूर्तियां मंसू हिल में हैं। इस यात्रा के दौरान आप मंसू हिल घूमने जा सकते हैं। इसके अलावा सोंगडाउन बीच जाना ना भूलें।
Credit: Istock
नॉर्थ कोरिया की नाइटलाइफ भी पर्यटकों को खासा आकर्षित करती है। रात के समय यहां सड़कें जगमगाती और तारों की तरह चमकती हुई नजर आती हैं।
Credit: Istock
भारत से नॉर्थ कोरिया ट्रैवल करने के लिए आपको वीजा की सख्त जरूरत है। सबसे पहले वीजा अप्लाई करें उसके बाद ही आगे के प्रोसेस पर ध्यान दें।
Credit: Istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स