Apr 10, 2025
गर्मी का मौसम आते ही ज्यादातर पर्यटक ठंडक की तलाश में नैनीताल का रुख करते हैं। नैनीताल घूमने के लिए बेस्ट लोकेशन है लेकिन, पर्यटकों की भीड़ आपको यहां परेशान कर सकती है।
Credit: Istock
भीड़भाड़ से बचने के लिए आप नैनीताल के पास ही एक कम ज्ञात जगह का रुख कर सकते हैं। नैनीताल से सिर्फ 23 किलोमीटर की दूरी पर स्वर्ग से भी सुंदर ये जगह मौजूद है।
Credit: Istock
सात परस्पर जुड़ी हुई मीठे पानी की झीलों के लिए सात ताल फेमस है। प्रकृति प्रेमियों के लिए लोकप्रिय ये स्थल आपको स्वर्गीय एहसास देता है।
Credit: Istock
जंगल के बीच मौजूद इन तालों का नाम राम ताल, सीता ताल, हनुमान ताल, सूखा ताल, लक्ष्मण ताल, नल दमयंती ताल और गरुड़ ताल है।
Credit: Istock
नल दमयंती ताल से जुड़ी प्राचीन मान्यता ये है कि एक समय यहां राजा नल और रानी दमयंती का महल हुआ करता था।
Credit: Istock
सात ताल के आसपास की पहाड़ियां ट्रैकिंग, रैपलिंग, माउंटेन बाइकिंग और रॉक क्लाइम्बिंग जैसी गतिविधियों के लिए आदर्श हैं।
Credit: Istock
ये झीलें स्थानीय और प्रवासी पक्षियों की 500 प्रजातियों, स्तनधारियों की 20 प्रजातियों, तितलियों की 525 से अधिक प्रजातियों के लिए वंडरलैंड हैं।
Credit: Istock
भीमताल या फिर माहरा गांव से होकर सात ताल पहुंचा जा सकता है। भीमताल से इसकी दूरी महज 4 किलोमीटर है।
Credit: Istock
बर्ड वॉचिंग के लिए मशहूर सात ताल कई तरह के वॉटर स्पोर्ट्स के लिए भी पर्यटकों का ध्यान खींचती है। नौका विहार, कयाकिंग आप यहां कर सकते हैं।
Credit: Istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स