किन चीजों के लिए मशहूर है सूरजकुंड मेला, बस यहीं मिलता है ये खास सामान

किन चीजों के लिए मशहूर है सूरजकुंड मेला, बस यहीं मिलता है ये खास सामान

Feb 12, 2025

Medha Chawla
सूरजकुंड मेला

​सूरजकुंड मेला​

हरियाणा टूरिज्‍म की ओर से हर साल फरवरी में लगने वाला ये खास मेला सूरजकुंड में शुरू हो चुका है, जो 23 फरवरी तक चलेगा।

Credit: canva

सज गया मेला

​सज गया मेला​

दुनिया के इस सबसे बड़े हैंडीक्राफ्ट मेले में, देश भर से शिल्पकार और हथकरघा बुनकर अपनी दुकानें सजा चुके हैं।

Credit: canva

देखना न भूलें

​देखना न भूलें​

हम आपको कुछ ऐसी खास चीजों के बारे में बताएंगे जो सूरजकुंड मेले की शान बनी हुई हैं और अगर आप यहां जाते हैं तो इन चीजों को जरूर एक्सप्लोर करें।

Credit: canva

​हस्तशिल्प​

हस्तशिल्प के सबसे बड़े मेले में सबसे खास तो हस्तशिल्प ही होगा। यहां आपको लकड़ी के फर्नीचर से लेकर हाथों से बने कालीन और तौलिए तक सब मिलेगा।

Credit: canva

You may also like

पाकिस्तान में है मंदिर, जहां मुस्लिम भी ...
यात्रा के लिए सर्वोत्तम हैं ये 9 जगहें, ...

​हर शाम खास​

हर शाम किसी न किसी अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों के शो होंगे। जिसमें पैपॉन से लेकर प्रिया वेंकटरमण तक के शो हैं।

Credit: canva

​सांस्कृतिक प्रोग्राम​

यहां देश की संस्कृतियों का अद्भुत प्रदर्शन होता है। यहां आपको मध्य प्रदेश के निमाड़ से लेकर मणिपुर के जगोई तक, राजस्थान के कालहबेलिया से लेकर ओडिशा के दलखाई तक सब देखने को मिलेगा।

Credit: canva

​विदेशी आकर्षण​

सूरजकुंड मेले में इस बार 42 देशों के कारीगर अपनी कला और क्राफ्ट का शानदार नमूना पेश करेंगे। 20 फरवरी को बिमस्टेक देशों का शो होगा।

Credit: canva

​दो थीम स्टेट​

इस बार मेले में दो थीम स्टेट हैं, ओडिशा और मध्य प्रदेश। इन राज्यों के खास लोकनृत्यों और क्राफ्ट को मेले में जगह मिली है।

Credit: canva

​खास खाने​

इस बार मेले में स्पेशल खाने के स्टॉल को न छोड़ें। यहां आपको दाल बाफला, भुट्टे का कीस, भोपाल गोश्त कोरमा, मालपुआ, जलेबी जैसी स्वादिष्ट खाने की चीजें मिलेंगी।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: पाकिस्तान में है मंदिर, जहां मुस्लिम भी झुकाते हैं सिर, कराची से 250 किमी है दूर

ऐसी और स्टोरीज देखें