Apr 11, 2025
By: Medha Chawlaथाईलैंड जिसका पुराना नाम स्याम था, दक्षिण-पूर्वी एशिया में स्थित एक देश है, जो अपनी संस्कृति और पर्यटन के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है।
Credit: canva
लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप थाईलैंड जाकर अपनी सेहत सुधार सकते हैं। सिर्फ थाई मसाज से नहीं आप यहां ट्रेवल करके भी अपने स्वास्थ्य को और बेहतर बना सकते हैं।
Credit: canva
थाईलैंड के हरे-भरे जंगल, जैसे खाओ सॉक नेशनल पार्क और चियांग माई की पहाड़ियां, उच्च ऑक्सीजन स्तर प्रदान करते हैं। यहां के वृक्षों से निकलने वाले फाइटोनसाइड्स शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं।
Credit: canva
पाई, क्राबी और चियांग राई के गर्म पानी के झरने मिनरल्स से भरपूर होते हैं, जो मांसपेशियों के दर्द को कम करने, रक्त संचार सुधारने और त्वचा को स्वस्थ बनाने में मदद कर सकते हैं।
Credit: canva
फुकेत, कोह समुई और क्राबी जैसे समुद्री तटों की हवा में नकारात्मक आयन होते हैं, जो ऑक्सीजन अवशोषण को बढ़ाते हैं, ये एलर्जी को कम करते हैं और फेफड़ों को शुद्ध करते हैं।
Credit: canva
यहां के ताजे फलों और औषधीय जड़ी-बूटियों, जैसे कि मैंगोस्टीन और लेमनग्रास में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और शरीर को विषैले पदार्थों से मुक्त करते हैं।
Credit: canva
जंगलों में समय बिताने को फॉरेस्ट बेदिंग कहा जाता है। इससे तनाव कम हो सकता है और ध्यान व एकाग्रता में सुधार भी किया जा सकता है। थाईलैंड के जंगल इस थेरेपी के लिए बेस्ट माने जाते हैं।
Credit: canva
थाईलैंड योग और ध्यान साधना के लिए प्रसिद्ध है। चियांग माई और कोह फांगन में कई योग रिट्रीट हैं, जहां आप अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को संतुलित कर सकते हैं।
Credit: canva
थाईलैंड का खाना केवल स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। यहां का पारंपरिक भोजन जड़ी-बूटियों और मसालों से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करता है।
Credit: canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स