Dec 4, 2022

SBI का Customer Care Number क्या है, ले सकते हैं ये जानकारी

दीपक पोखरिया

18001234 और 18002100 पर SBI के ग्राहक करें कॉल

भारतीय स्टेट बैंक ने इसी साल दो नए टोल फ्री नंबर्स जारी किए थे, जिन पर कॉल करके ग्राहक अपने फोन पर बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। ये दो टोल फ्री नंबर्स हैं, 1800 1234 और 1800 2100।

Credit: iStock

SBI के ग्राहक इन तीन नंबर्स से भी ले सकते हैं जानकारी

इन दो नंबर्स के अलावा भी एसबीआई के कई और टोल फ्री नंबर्स हैं, जहां से आप कॉल करके बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। ये टोल फ्री नंबर्स हैं, 1800 11 2211, 1800 425 3800 और 080-26599990।

Credit: iStock

अनधिकृत इलेक्ट्रानिक लेनदेन की रिपोर्ट के लिए इन नंबर्स पर करें कॉल

इसके अलावा अनधिकृत इलेक्ट्रानिक लेनदेन रिपोर्ट करने के लिए आप 1800 11 1109, 9449112211 और 080-26599990 पर कॉल कर सकते हैं।

Credit: iStock

30 से अधिक बैंकिंग सेवाओं का ले सकते हैं फायदा

एसबीआई के इन टोल फ्री नंबर्स पर कॉल करके आप करीब 30 से अधिक बैंकिंग सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। इसके साथ ही यहां आपको 12 भाषाओं में से अपनी मनपसंद भाषा को सेलेक्ट करने का ऑप्शन भी मिलेगा।

Credit: iStock

टोल फ्री नंबर्स ग्राहकों के लिए 24x7 रहेंगे उपल्ब्ध

एसबीआई के ये टोल फ्री नंबर्स 24 घंटे और सातों दिन अपने ग्राहकों की सेवा में रहते हैं। बता दें कि एसबीआई के पास हर महीने करीब 1.5 करोड़ कॉल्स आती हैं।

Credit: iStock

ATM ब्लॉक करवाने के साथ इन चीजों को ले सकेंगे जानकारी

टोल फ्री नंबर्स पर कॉल करके आप एटीएम कार्ड को ब्लॉक करवाने के साथ इंटरनेट बैंकिंग यूजर आईडी ब्लॉक, यूपीआई ब्लॉक, खाते में शेष राशि, पिछले 5 लेन-देन की जानकारी, जमा खाता विवरण और लेनदेन पूछताछ की जानकारी ले सकते हैं।

Credit: iStock

इन चीजों की भी जानकारी ले सकेंगे SBI ग्राहक

इसके अलावा ऋण खाता विवरण, लेनदेन और ईएमआई सम्बंधित पूछताछ, ग्रीन पिन बनाना, एटीएम कार्ड पुनःजारी करना, ब्याज दरों की जानकारी, पेंशन संबंधी जानकारी, योनो संबंधी जानकारी, भीम-यूपीआई संबंधी जानकारी, शिकायत की स्थिति की जानकारी ले सकते हैं।

Credit: iStock

Thanks For Reading!

Next: UPI पेमेंट में fraud से बचने का ये है तरीका