Oct 26, 2024

वंदे भारत में फ्री में मिलती हैं ये सुविधाएं, यात्रा से पहले जानना जरूरी

Vishal Mathel

वंदे भारत एक्सप्रेस

वंदे भारत एक्सप्रेस देश की सबसे प्रीमियम ट्रेन में से एक है। इसमें यात्रियों को कई सुविधाएं फ्री में प्रदान की जाती है। यह सुविधा इसे भारतीय रेलवे की अन्य ट्रेनों से अलग बनाती हैं।

Credit: istock

फ्री वाई-फाई

यात्रियों को सफर के दौरान इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए फ्री वाई-फाई सर्विस प्रदान की जाती है।

Credit: istock

चार्जिंग पॉइंट्स

सभी सीटों पर मोबाइल और लैपटॉप चार्ज करने के लिए पॉइंट्स दिए गए हैं। जो कि हर सीट के लिए अलग-अलग होते हैं। यानी फोन चार्ज करने में आपको कोई दिक्कत नहीं आएगी।

Credit: istock

रिक्लाइनिंग सीट्स

सभी सीटें रिक्लाइनिंग हैं, यानी इन्हें पीछे की ओर झुकाकर आरामदायक बनाया जा सकता है। यह फ्लाइट वाला एक्सपीरियंस दे सकता है।

Credit: istock

सीसीटीवी और फायर अलार्म सिस्टम

सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और फायर अलार्म सिस्टम लगे होते हैं, जो फ्री में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।

Credit: istock

वाटर डिस्पेंसर

यात्रियों के लिए फ्री पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध होती है। यात्रा के दौरान यात्रियों को कुछ पानी फ्री दिया जाता है, लेकिन उससे ज्यादा लेने पर कीमत चुकानी होती है।

Credit: istock

अखबार

जैसे ही आप वंदे भारत एक्सप्रेस में अपनी सीट पर पहुंचेंगे आपको अंग्रेजी या हिंदी भाषाओं में अखबार भी पढ़ने के लिए दिए जाते हैं।

Credit: istock

ऑटोमेटिक डोर

वंदे भारत एक्सप्रेस में ऑटोमेटिक डोर होते हैं, जो यात्रा के दौरान अपने आप खुलते और बंद होते हैं।

Credit: istock

Thanks For Reading!

Next: बिजली मीटर में ब्लिंक होती लाइट का क्या है मतलब, इसकी तेज रफ्तार है चेतावनी