Apr 01, 2025
कभी सोचा है, उड़ती फ्लाइट में अगर कोई बच्चा पैदा हो तो उसे कहां की नागरिकता मिलेगी ?
Credit: Social Media
आज हम आपको इस नियम के बारे में जानकारी देंगे जो शायद आपने न सुना हो।
Credit: Social Media
पहली बात भारत में 7 महीने या उससे ज्यादा की प्रेग्नेंट महिला के हवाई यात्रा पर रोक है। विशेष परिस्थिति में यात्रा करने की अनुमति दी जा सकती है।
Credit: Social Media
बता दें कि, उड़ते विमान में पैदा होने वाले बच्चों की नागिरकता को लेकर सभी देशों में नियम अलग-अलग हैं।
Credit: Social Media
अगर कोई महिला बच्चे को फ्लाइट में जन्म देती है तो सबसे पहले जन्म का समय और फ्लाइट किस देश की सीमा में उड़ रही थी ये देखते हैं।
Credit: Social Media
लैंडिंग के बाद उस देश की एयरपोर्ट अथॉरिटी से जन्म प्रमाण से संबंधित डॉक्यूमेंट ले सकते हैं। इसके अलावा बच्चे के पास अपने माता-पिता की राष्ट्रीयता प्राप्त करने का भी अधिकार रहता है।
Credit: Social Media
मान लीजिए- कोई फ्लाइट बांग्लादेश से अमेरिका जा रही है और भारतीय सीमा में महिला ने बच्चे को जन्म दिया है, तो बच्चे का जन्मस्थान भारत माना जाएगा और वह यहां की नागरिकता प्राप्त कर सकता है। उसको अपने माता-पिता की राष्ट्रीयता और भारत की नागरिकता दोनों मिल सकती है। मगर बता दें कि, भारत में दो देशों की नागरिका पर रोक है।
Credit: Social Media
अमेरिका में पहले ऐसा मामला सामने आ चुका है। एक प्लेन नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम से अमेरिका जा रहा था और इसी दौरान एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। उस समय विमान अटलांटिक महासागर के ऊपर उड़ान भर रहा था।
Credit: Social Media
फ्लाइट के लैंड करने के बाद मां और बच्ची को अमेरिका के एक अस्ताल में भर्ती कराया गया। महिला ने अमेरिका की सीमा में बच्ची को जन्म दिया था। इसकी वजह से उस बच्ची ने नीदरलैंड और अमेरिका दोनों देशों की नागरिकता प्राप्त की।
Credit: Social Media
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स