Nov 29, 2023

रहस्यों से भरा है सिकंदर का मकबरा, इतिहासकारों का भी चकराया सिर

Ramanuj Singh

​सिकंदर महान को विश्व विजेता कहा जाता है​

सिकंदर महान को विश्व विजेता की उपाधि दी जाती है। कम उम्र में विशालतम साम्राज्य का स्वामी बन गया था।

Credit: unsplash/commons-wikimedia

बाल्कन से लेकर आधुनिक पाकिस्तान तक था सिकंदर का साम्राज्य

सिकंदर महान 32 साल की उम्र तक बाल्कन से लेकर आधुनिक पाकिस्तान तक अपना साम्राज्य फैला लिया था।

Credit: unsplash/commons-wikimedia

आज भी सिकंदर का मकबरा एक रहस्य है

सिकंदर की इस प्रसिद्धि के बावजूद आज तक यह पता नहीं चला कि सिकंदर का मकबरा कहां है।

Credit: unsplash/commons-wikimedia

​​सिकंदर को कहां दफनाया गया था स्पष्ट नहीं है​

कई एक्सपर्ट आज भी उस सुराग को खोजने की कोशिश कर रहे हैं सिकंदर को कहां दफनाया गया था।

Credit: unsplash/commons-wikimedia

​सिंकदर की मौत के बाद साम्राज्य के लिए जंग छिड़ गई थी​

सिंकदर महान की मृत्यु 323 ईसा पूर्व में हुई। फिर विशाल साम्राज्य के लिए जंग छिड़ गई थी।

Credit: unsplash/commons-wikimedia

एक जनरल ने उनके शव को कब्जे में ले लिया था

सिंकदर महान के जनरलों में से एक टॉलेमी ने उनके के शव पर कब्जा कर लिया था।

Credit: unsplash/commons-wikimedia

शव को ​मिस्र लाया गया था

बाद में सिकंदर के शव को 321 ईसा पूर्व में मिस्र के मेम्फिस लाया गया था।

Credit: unsplash/commons-wikimedia

लंबे समय तक शव को रखा गया था

सिकंदर के शव को तब तक रखा गया। जब तक अलेक्जेंड्रिया में एक मकबरा नहीं बनाया गया था।

Credit: unsplash/commons-wikimedia

कहां दफनाया गया? सही प्रमाण नहीं मिला है

सिकंदर को इस मकबरा में दफनाया गया था या नहीं कोई प्रमाण नहीं मिलता है।

Credit: unsplash/commons-wikimedia

हो सकता है पानी के अंदर हो मकबरा

इतिहासकारों के मुताबिक यह स्पष्ट नहीं है कि सिकंदर मकबरा कहां स्थित है। मकबरे का स्थान अब पानी के नीचे हो सकता है।

Credit: unsplash/commons-wikimedia

इतिहासकारों ने मान लिया- मकबरा शायद ही मिले

इतिहासकार इस मत पर पहुंचे हैं कि इस बात की ज्यादा संभावना है कि सिकंदर महान का मकबरा नहीं मिलेगा।

Credit: unsplash/commons-wikimedia

Thanks For Reading!

Next: दुनिया के सबसे खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशन, जब सहम गई थी दुनिया