Sep 7, 2024

इन देशों के पास हैं दुनिया की सबसे खतरनाक पनडुब्बियां, भारत भी है शामिल

Anurag Gupta

ओहियो क्लास पनडुब्बियां (अमेरिका)

अमेरिकी नौसेना की ओहियो क्लास की पनडुब्बियां बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी (SSBN) हैं। मौजूदा समय में 14 पनडुब्बियां कार्यरत हैं। इनमें ट्राइडेंट II D5 मिसाइलें तैनात हैं।

Credit: iStock

बोरई क्लास पनडुब्बियां (रूस)

रूस की बोरई क्लास पनडुब्बियां भी दुनिया की सबसे खतरनाक पनडुब्बियों में शामिल हैं। वर्तमान में रूस के पास 7 बोरई क्लास की पनडुब्बियां मौजूद हैं। इनमें 16 बुलवा मिसाइलें तैनात की जा सकती हैं।

Credit: iStock

पुराने तारों का घर है ये गैलेस्की

वैनगार्ड क्लास पनडुब्बियां (ब्रिटेन)

ब्रिटेन की वैनगार्ड क्लास पनडुब्बियां भी बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी हैं। मौजूदा समय में ब्रिटिश नौसेना में 4 वैनगार्ड-क्लास सेवा में हैं। यह उन्नत स्टील्थ तकनीक से लैस पनडुब्बियां 16 ट्राइडेंट II D5 बैलिस्टिक मिसाइलों को ले जा सकती हैं।

Credit: iStock

ट्रायम्फेंट क्लास पनडुब्बियां (फ्रांस)

फ्रांसीसी नौसेना की ट्रायम्फेंट क्लास पनडुब्बियां 16 M45 बैलिस्टिक मिसाइलों को ले जा सकती हैं। इनमें एंटी शिपिंन मिसाइलें भी तैनात रहती हैं।

Credit: iStock

टाइप 094 (जिन-क्लास) पनडुब्बियां (चीन)

चीन की टाइप 094 (जिन-क्लास) पनडुब्बियां 12 JL-2 बैलिस्टिक मिसाइलों को ले जाने में सक्षम हैं। मौजूदा समय में छह जिन-क्लास पनडुब्बियां ऑपरेशनल हैं।

Credit: iStock

अरिहंत क्लास पनडुब्बियां (भारत)

भारत में ही बनाई गईं अरिहंत क्लास पनडुब्बियां पानी के अंदर 44 किमी/घंटा और सतह पर 22-28 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती हैं। इससे K-4 बैलिस्टिक मिसाइल को दागा जा सकता है। अरिहंत क्लास पनडुब्बियां परमाणु हमला करने में सक्षम है।

Credit: iStock

कोलंबिया-क्लास (अमेरिका)

अमेरिका की कोलंबिया-क्लास पनडुब्बियों को सबसे उन्नत माना जाता है। फिलहाल इनका निर्माणकार्य अपने अंतिम चरण में हैं। इन्हें पुरानी हो चुकी ओहियो क्लास पनडुब्बियां की जगह लेने के लिए डिजाइन किया गया है।

Credit: iStock

Thanks For Reading!

Next: 335 साल तक लड़ते रहे ये 2 देश, न चली गोली; न बहा खून