Oct 10, 2024

दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कें, जहां जाने पर छूट जाता है पसीना, पर...

Anurag Gupta

नॉर्थ युंगस रोड (बोलीविया)

बोलीविया की नॉर्थ युंगस रोड को 'रोड ऑफ डेथ' के नाम से भी जाना जाता है। यह सड़क एंडीज पर्वतमाला से होकर गुजरती है। इस सड़क मार्ग में गहरी खाइयां, भूस्खलन, खड़ी चट्टानें और सामने से आता यातायात भी शामिल है।

Credit: iStock

काराकोरम हाईवे (पाकिस्तान-चीन)

काराकोरम पर्वत श्रृंखला के पार पाकिस्तान और चीन को जोड़ने वाली इस सड़क को महज इसकी ऊंचाई ही खतरनाक नहीं बनाती, बल्कि इसमें तीखे मोड़, संकरे रास्ते और बार-बार होने वाला भूस्खलन शामिल है।

Credit: iStock

आ रहा शैतान धूमकेतु

जेम्स डब्ल्यू डाल्टन हाईवे (अलास्का)

शरीर गला देने वाली ठंड और बर्फीले रास्ते की वजह से यह सड़क बेहद खतरनाक मानी जाती है। यह हाईवे लगभग 666 किमी तक फैला हुआ है।

Credit: iStock

जोजिला पास (भारत)

बाइकर्स को लुभाने वाला जोजिला पास लद्दाख का प्रवेश द्वार है। भारी बर्फबारी और भीषण परिस्थितियों की वजह से बर्फीले मौसम के दौरान यह सड़क कई महीनों तक बंद रहती है।

Credit: iStock

जोजिला दर्रा की ऊंचाई

जोजिला दर्रा 11,650 फीट की ऊंचाई पर श्रीनगर-कारगिल-लेह रोड (NH-1) पर स्थित है। आमतौर पर हर साल अक्टूबर/नवंबर के आसपास यह बंद हो जाता है।

Credit: iStock

गुओलियांग टनल रोड (चीन)

गुओलियांग टनल रोड महज 1.2 किमी लंबी है, लेकिन ताइहांग पर्वत के किनारे इस टनल को 1970 के दशक में महज 13 ग्रामीणों ने खोदी थी। इसे खतरनाक सड़कों में से एक माना जाता है।

Credit: iStock

अटलांटिक रोड (नॉर्वे)

खतरनाक सड़कों की लिस्ट में अटलांटिक रोड का नाम भी शामिल है। समुद्र किनारे स्थित इस सड़क को तीखे मोड़ और अप्रत्याशित मौसम खतरनाक बनाता है।

Credit: iStock

Thanks For Reading!

Next: ये हैं दुनिया के 5 सबसे बड़े तानाशाह, इनमें से एक है भारत का सच्चा मित्र