थाईलैंड और म्यांमार में आए भूकंप से तबाही, लोगों में दहशत, देखें खौफनाक मंजर

थाईलैंड और म्यांमार में आए भूकंप से तबाही, लोगों में दहशत, देखें खौफनाक मंजर

Amit Mandal

Mar 28, 2025

​थाईलैंड और म्यांमार में भूकंप​

​​थाईलैंड और म्यांमार में भूकंप​​

थाईलैंड और म्यांमार में आए भूकंप ने पुरी दुनिया को हैरान कर दिया है। खासकर बैंकॉक में आए भूकंप से बड़ी तबाही हुई है और लोग दहशत में हैं।

Credit: AP

​बैंकॉक में इमारत मलबे में तब्दील​

​​बैंकॉक में इमारत मलबे में तब्दील​​

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भीषण भूकंप आने के बाद एक इमारत के ढह जाने से दो लोगों की मौत हो गई, मलबे में अब भी कई लोग फंसे हैं।

Credit: AP

इमारत ढेर, क्रेन गिरी

​इमारत ढेर, क्रेन गिरी​

शुक्रवार दोपहर को रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता का भूकंप आने के बाद बहुमंजिला इमारत ढह गई, जिससे ऊपर लगी क्रेन जमीन पर गिर गई और धूल का एक बड़ा गुबार हवा में फैल गया।

Credit: AP

​लोगों में फैली दहशत​

बैंकॉक में भूकंप के झटके महसूस होने पर स्थानीय लोग दहशत के मारे इमारतों से बाहर निकलकर सड़कों पर भागे।


Credit: AP

You may also like

रहस्यों की खान हैं गीजा के पिरामिड, वैज्...
​​स्टील्थ फाइटर जेट्स से कम नहीं हैं ये ...

​ऊंची-ऊंची छतों से बहने लगा पानी​

बैंकॉक में ऊंची-ऊंची छतों पर बने पूलों से पानी बहकर किनारे पर आ गया और कई इमारतों से मलबा गिरने लगा।

Credit: AP

​म्यांमार में भी भूकंप​

वहीं, म्यांमार में भी शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप आया, जिसके 12 मिनट बाद ही 6.4 तीव्रता का आफ्टरशॉक महसूस किया गया।

Credit: AP

​यंगून में बेहद शक्तिशाली झटके​

म्यांमार की राजधानी नेपीडॉ और सबसे बड़े शहर यंगून में भूकंप के बेहद शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Credit: AP

​​मांडले और यंगून में तबाही​​

रिपोर्ट के मुताबिक, मांडले क्षेत्र में कुछ इमारतें ढह गई हैं, मांडले और यंगून के बीच कई सड़कें क्षतिग्रस्त और टूट गई हैं।

Credit: AP

​​पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी झटके​​

भूकंप का केंद्र सागाइंग शहर से 16 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों और चीन में भी झटके महसूस किए गए।

Credit: AP

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: रहस्यों की खान हैं गीजा के पिरामिड, वैज्ञानिकों के इस नए दावे ने 'होश' उड़ाया

ऐसी और स्टोरीज देखें