क्या है ब्लू जोन की कहानी, जहां के लोग जीते हैं सबसे ज्यादा

Feb 2, 2023

शिशुपाल कुमार

पांच हैं ऐसी जगहें

पूरी दुनिया में पांच ऐसी जगहें हैं, जहां के लोग सबसे ज्यादा जीते हैं। कोई 90 साल तो कोई 100 साल तक जीता है।

Credit: pixabay

बीमारी से मौत नहीं

यहां रहने वाले लोगों की मौत बीमारी से नहीं बल्कि बढ़ती उम्र के कारण होती है।

Credit: pixabay

फिक्स है दिनचर्या

इन इलाकों में रहने वालों लोगों की फिक्स दिनचर्या है। यह हल्का खाना खाते हैं और दोपहर को थोड़ी देर के लिए जरूर सोते हैं।

Credit: pixabay

क्या है ब्लू जोन

ब्लू जोन नाम एक अमेरिकी लेखक ने दिया था। उन्होंने इस पर काफी रिसर्च किया कि आखिर यहां के लोग सबसे ज्यादा समय तक कैसे जीते हैं।

Credit: danbuettner

ग्रीक का इकारिया द्वीप

समंदर से घिरा ये हिस्सा तुर्की के पास लगता है। यहां सबसे कम मिडिल-एज मॉर्टेलिटी और सबसे कम डिमेंशिया के लिए जाना जाता है।

Credit: Tron_Blade-

निकोया पेनिन्सुला

निकोया पेनिन्सुला, कोस्टा रिका में आता है। यहां के लोग पैदल चलना काफी पंसद करते हैं। साथ ही आध्यात्मिक ताकत पर फोकस करते हैं।

Credit: pixabay

ओकिनावा द्वीप

ओकिनावा द्वीप जापान में आता है। इसे दुनिया का सबसे हेल्दी स्थान माना जाता है। ये लोग फिजिकल वर्क पर ज्यादा ध्यान देते हैं।

Credit: pixabay

ओग्लिआस्ट्रा

इटली के सार्डिनिया में यह जगह है। यहां दुनिया के सबसे ज्यादा उम्र के पुरुष रहते हैं। यहां लोग काफी मेहनती होते हैं। हेल्दी खाना और रेड वाइन के शौकीन होते हैं।

Credit: pixabay

लोमा लिंडा

यह इलाका अमेरिका के कैलीफोर्निया में आता है। यहां लोग मोटा अनाज, फल-सब्जियां खाते हैं। यहां लोग शराब कम पीते हैं।

Credit: pixabay

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: हाइफा बंदरगाह को संवारेगा अडानी ग्रुप, भारत से है इस शहर का खास नाता

ऐसी और स्टोरीज देखें