दुनिया का सबसे महंगा Pine Apple, खरीदने से पहले जेब देख लीजिए

शिशुपाल कुमार

Dec 9, 2022

ब्रिटेन में उगाया जाता है

दुनिया का सबसे महंगा pine apple यानि कि अनानास ब्रिटेन में उगाया जाता है। इसे हेलिगन अनानास कहा जाता है।

Credit: pixabay

बनाया जाता है खास गमला

हेलिगन अनानास एक खास तरह के लकड़ी के गमले में उगाया जाता है। एक गमले में एक ही अनानास को उगाया जाता है।

Credit: Pixabay

घोड़ा करता है मदद

इस अनानास को उगाने में घोड़े की मदद ली जाती है। घोड़े की लीद का उपयोग इस पाइनएप्पल को उगाने में किया जाता है।

Credit: pixabay

उगाने में लग जाते हैं कुछ साल

दुनिया के इस सबसे महंगे अनानास को उगाने में 2-3 साल का वक्त लग जाता है। इसे ठंड से बचाने के लिए विशेष तरह का इंतजाम किया जाता है।

Credit: BCCL

उगाने में हजारों का खर्च

इस अनानास को उगाने में हजारों का खर्च आता है। साथ ही उगाने के समय इसका विशेष रूप से ख्याल रखा जाता है। हल्की सी चूक होने पर फल खराब हो जाता है।

Credit: BCCL

हाई प्रोफाइल लोगों का गिफ्ट

हेलिगन अनानास तक पहुंच आम बात नहीं है। इसे सिर्फ हाई प्रोफाइल लोग ही खरीद सकते हैं। इसे गिफ्ट में देने के लिए खरीदा जाता है।

Credit: pixabay

खुले बाजार में नहीं बिकता

यह अनानास खुले बाजार में नहीं बिकता है। इसे उसी गार्डेन से खरीदा जाता है, जहां इसे उपजाया जाता है।

Credit: pixabay

खरीदने से पहले जेब देखिए

इस अनानास को खरीदने के लिए मजबूत जेब होना आवश्यक है। इसकी कीमत भारतीय रुपये में 1 लाख है।

Credit: BCCL

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: वह सीरियल किलर जिसे जेल में आते थे लव लेटर, प्यार में पागल थी लड़कियां

ऐसी और स्टोरीज देखें