शादी करने वाले सेलेब्स में पहला नाम आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल का है। आदित्य और श्वेता 1 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे। दोनों पिछले 9 साल से डेट कर रहे थे।
Credit: Instagram
बिग बॉस कंटेस्टेंट सना खान भी इस साल मुफ्ती अनस के साथ 20 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गई हैं। सना खान ने फिल्म इंडस्ट्री को भी अलविदा कह दिया है।
Credit: Instagram
टीवी एक्टर शहीर शेख और रुचिका कपूर 24 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने बिना किसी शोर-शराबे के कोर्ट मैरिज की है।
Credit: Instagram
13 अगस्त 2020 को टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर अपने मंगेतर परीक्षित बावा से शादी के बंधन में बंधी हैं। दोनों ने आनंद कारज रिवाज से शादी की है।
Credit: Instagram
नीति ने अपनी शादी में जरी के काम वाला पीच लहंगा पहना था और इसके साथ येलो दुपट्टा कैरी किया था।
Credit: Zoom
टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने इस साल अपनी शादी रजिस्टर करवाई है। हालांकि, महामारी के कारण कोई सेलिब्रेशन नहीं हुआ। इस साल पूजा और कुणाल बेटे के पेरेंट्स भी बने।
Credit: Instagram
टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने जनवरी 2020 में शलभ डंग से शादी की। दोनों की ही ये दूसरी शादी है।
Credit: Instagram
ससुराल सिमर का शो के एक्टर मनीष रायसिंघन और संगीता चौहान लॉकडाउन के दौरान 30 जून को शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने गुरुद्वारे में शादी की है।
Credit: Instagram
प्राची तेहलन और रोहिता सरोहा 7 अगस्त को शादी के बंधन में बंधे। रोहित पेशे से बिजनेसमैन हैं। इसके अलावा बिग बॉस 2 के विनर आशुतोष ने अपनी मंगेतर अर्पिता से शादी की है।
Credit: Instagram
टीवी एक्टर अंकित शाह अपनी गर्लफ्रेंड आशिमा संग जून 30 को शादी के बंधन में बंधे। दोनों की शादी और रिसेप्शन की फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई।
Credit: Instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स