ऐसी है एक्ट्रेस दिशा पाटनी की लाइफ

Dec 2, 2020
By: Medha Chawla

दिशा पाटनी से जुड़ी खास बातें

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। दिशा ने 2015 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तेलगु फिल्म से की थी।

Credit: Instagram

राजपूत परिवार से रखती हैं ताल्लुख

दिशा पाटनी का जन्म उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ था। राजपूत परिवार से ताल्लुख रखने वाली दिशा ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।

Credit: Instagram

फ‍िटनेस फ्रीक

द‍िशा पाटनी फ‍िटनेस को लेकर बहुत मेहनत करती हैं और फैन्‍स के ल‍िए इंस्‍प‍िरेशन भी हैं।

Credit: Zoom

एक्टिंग करियर की शुरुआत

दिशा ने साल 2015 में तेलेगु फिल्म लोफर से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

Credit: Instagram

टाइगर श्रॉफ संग किया काम

इसके बाद साल 2016 में उनका गाना बेफिक्रा रिलीज हुआ, जिसमें वो बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के अपोजिट नजर आईं।

Credit: Instagram

बॉलीवुड डेब्यू

साल 2016 में दिशा ने फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी से बॉलीवुड में कदम रखा, जिसमें वो एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट नजर आई थीं। यह फिल्म हिट साबित हुई थी।

Credit: Instagram

बागी 2 में म‍िली तारीफ

इसके बाद साल 2018 में दिशा ने एक बार फिर टाइगर श्रॉफ संग काम किया और फिल्म बागी 2 में इनकी जोड़ी नजर आई।

Credit: Instagram

You may also like

ये हैं सितारों के आलीशान घर
ऑडिशन में रिजेक्‍ट हो चुके हैं ये सितारे

सलमान खान संग कर चुकी हैं काम

इसके अलावा दिशा बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ फिल्म भारत में काम कर चुकी हैं। अब जल्द ही फिल्म राधे में भी दोनों की जोड़ी दिखेगी। दिशा फिल्म मलंग में भी काम कर चुकी हैं।

Credit: Instagram

टाइगर संग अफेयर के चर्चे

दिशा का नाम एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ जुड़ता रहा है और दोनों अक्सर साथ में समय बिताते भी नजर आते हैं, लेकिन उन्होंने कभी अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार नहीं किया।

Credit: Instagram

बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती है

दिशा अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 4 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

Credit: Instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

अगली स्टोरी: ये हैं सितारों के आलीशान घर

ऐसी और स्टोरीज देखें