Mar 18, 2021

इमरान हाशमी की खास बातें

Kuldeep Raghav

इन फ‍िल्‍मों के ल‍िए मशहूर

‘द डर्टी पिक्चर’, ‘जन्नत 2’, ‘मर्डर 2’ और ‘राज 3’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में इमरान हाशमी ने एक्टिंग से प्रभाव‍ित किया है।

Credit: Twitter

कन्‍नौज में हुए पैदा

एक्टर का जन्म उत्तर प्रदेश के कन्नौज में हुआ था। उनका पूरा नाम इमरान अनवर हाशमी है लेकिन उन्होंने अपना नाम बदलकर फरहान हाशमी कर लिया था

Credit: Instagram

मर्डर से मिली पहचान

बतौर अभिनेता इमरान हाशमी को पहचान मिली साल 2004 में आई फिल्म मर्डर से। इस फिल्म में मल्लिका शेरावत भी नजर आईं थीं। इस फिल्म की कहानी और बोल्ड सीन्स चर्चा का विषय बने।

Credit: Twitter

सहायक निर्देशक रहे

इमरान ने बॉलीवुड में एंट्री बतौर सहायक निर्देशक की थी। साल 2002 में विक्रम भट्ट की फिल्म राज के इमरान हाशमी सहायक निर्देशक थे।

Credit: Instagram

नहीं लगा दिल

निर्देशन में दिल नहीं लगा तो इमरान ने एक्टिंग में किस्मत आज़मानी चाही। साल 2003 में इमरान हाश्मी ने फुटपाथ फिल्म से एक्टिंग की शुरुआत की।

Credit: Twitter

सीरियल किसर

हकीकत में वह कभी सीरियल किसर बनाना ही नहीं चाहते थे। ये बात उन्होंने इंटरव्यू में कही। एक्टर ने बताया था कि ये सब फिल्म की कहानी और सीन की मांग होती थी।

Credit: Twitter

बीवी का रिएक्‍शन

किसिंग सीन पर बीवी के रिएक्‍शन पर वह कहते हैं- पहले वो मुझे बैग से मारती थी, लेकिन अब हाथ से मारती हैं। मतलब इतने सालों में एक तरह से वह शांत हो गई हैं।'

Credit: Instagram

You may also like

इन सितारों के हैं जुड़वा बच्चे
पेट्स के साथ स्‍टार्स की क्‍यूट फोटोज

बीवी को देते हैं बैग

इमरान हाशमी ने बताया, 'हर फिल्म और हर किसिंग सीन के लिए वह बीवी को बैग खरीद कर देते हैं। उनकी एक अलमारी बैग से भरी पड़ी है।

Credit: Instagram

शादी को हुए 14 साल

इमरान हाशमी और परवीन साहनी की शादी को 14 साल हो गए हैं। दोनों पति-पत्नी से ज्यादा एक अच्छे दोस्त हैं। दोनों का एक बेटा है।

Credit: Twitter

बेटे को कैंसर

इमरान के बेटे अयान को तीन साल की उम्र में क‍िडनी का कैंसर हो गया था। हालांक‍ि अब वो ठीक है।

Credit: Zoom

Thanks For Reading!

Next: इन सितारों के हैं जुड़वा बच्चे