Sep 4, 2022

​बॉलीवुड की वो अभिनेत्रियां, जिन्होंने निभाया ग्लैमरस टीचर का रोल

Medha Chawla

रकुलप्रीत सिंह

फिल्म कटपुतली में रकुल को दिव्या नाम की एक स्कूल शिक्षक के रूप में दिखाया गया है। उनका लुक काफी स्टाइलिश है और ये फिल्म 2018 की तमिल थ्रिलर रत्सासन की रीमेक है।

Credit: Instagram

सुष्मिता सेन

'मैं हूं ना में' सुष्मिता सेन ने केमिस्ट्री टीचर चांदनी का रोल निभाया था। उनके ग्लैमरस अवतार से क्लास के स्टूडेंट राम को प्यार हो गया था।

Credit: Instagram

हेमा मालिनी

1978 में आई 'दिल्लगी' में हेमा मालिनी ने सख्त टीचर का रोल प्ले किया था। चश्मे और साड़ी में हेमा मालिनी का वह अवतार भी लोगों को पसंद आया था।

Credit: Instagram

सिमी ग्रेवाल

सिमी ग्रेवाल ने फिल्म मेरा नाम जोकर में मदन मैरी नाम की एक स्टाइलिश टीचर का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके वेस्टर्न आउटफिट में वो बहुत खूबसूरत नजर आई थी।

Credit: Instagram

करीना कपूर खान

करीना ने फिल्म कुर्बान में एक टीचर का किरदार प्ले किया था। जिसमें उनका रोल काफी सिंपल था लेकिन इसके बावजूद उनके लुक को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

Credit: Instagram

आएशा टाकिया

फिल्म 'पाठशाला' में आएशा टाकिया स्कूल टीचर बनी थीं। ये किरदार सख्त होने के बावजूद बच्चों से प्यार से ही पेश आता था। इसीलिए इसे परदे पर काफी पसंद किया गया था।

Credit: Instagram

दिव्या दत्ता

अमोल गुप्ते की 'स्टैनली का डिब्बा' में दिव्या टीचर बनी थीं। वो वैसी केयरिंग टीचर बनी थीं, जो बच्चों की मानसिकता और प्रतिभा समझ सके।

Credit: Instagram

You may also like

गणेश चतुर्थी पर श्रद्धा कपूर के देसी अवत...
Filmfare 2022: दीपिका पादुकोण ने पहने ऐस...

रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी ने फिल्म हिचकी में एक टीचर का किरदार निभाया था जो साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में रानी के किरदार नैना माथुर और उनके स्टाइल को काफी पसंद किया था।

Credit: Instagram

चित्रागंदा सिंह

फिल्म देसी बॉयज में अभिनेत्री चित्रागंदा सिंह ने एक स्टाइलिश कॉलेज प्रोफेसर का रोल प्ले किया था। उनका स्टाइल और लुक देखकर फैंस भी फिदा हो गए थे।

Credit: Instagram

Thanks For Reading!

Next: गणेश चतुर्थी पर श्रद्धा कपूर के देसी अवतार