आलिया भट्ट से लेकर दीपिका पादुकोण तक, इतने कम पढ़े - लिखे हैं ये एक्टर्स

Sep 15, 2022
By: Medha Chawla

कामयाब एक्टर्स

बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर्स हैं जो आज बॉलीवुड में सफलता हासिल कर चुके हैं और उनके काम का डंका बजता है।

Credit: Instagram

इन एक्टर्स के बारे में नहीं जानते होंगे

क्या आप जानते हैं कि इन्ही सफल बॉलीवुड एक्टर्स में कुछ ऐसे हैं जो 12वीं पास भी नहीं हैं। कुछ तो ऐसे हैं जिनके बारे में आप शायद सोच भी नहीं सकते। देखें ये लिस्ट।

Credit: Instagram

कैटरीना कैफ

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने केवल 14 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी। कम उम्र में ही उनके पेरेंट्स का तलाक हो गया था और उनकी मां ने अकेले कैटरीना समेत 8 बच्चों की परवरिश अकेले की थी।

Credit: Instagram

अर्जुन कपूर

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के बारे में कम ही लोग जानते होंगे कि उन्होंने ज्यादा पढ़ाई नहीं की है। वो केवल 12वीं पास हैं।

Credit: Instagram

करिश्मा कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर कथित तौर पर केवल 5वीं पास हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वो छठी क्लास में फेल हो गई थीं, जिसके बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी।

Credit: Instagram

कंगना रनौत

एक्ट्रेस कंगना रनौत के पेरेंट्स चाहते थे कि वो डॉक्टर बनें लेकिन 12वीं के बाद वो घर छोड़कर दिल्ली आ गईं। आज वो बॉलीवुड की कामयाब एक्ट्रेस हैं।

Credit: Instagram

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया लेकिन मॉडलिंग करियर के लिए उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी।

Credit: Instagram

You may also like

कितनी बड़ी डिग्री है इन स्टार किड्स के प...
टीना डाबी की मार्कशीट, देखें 12वीं में क...

आलिया भट्ट

बॉलीवुड पर राज करने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट हमेशा से एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। वो 12वीं के बाद पढ़ाई नहीं करना चाहती थीं लेकिन इसके एग्जाम से पहले ही उन्हें फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के ऑडिशन के लिए कॉल आ गई जिसके चलते वो 12वीं के एग्जाम नहीं दे सकीं।

Credit: Instagram

रणबीर कपूर

एक्टर रणबीर कपूर 10वीं पास करने वाले अपने परिवार के पहले लड़के हैं। इसके बाद उन्होंने पढ़ाई नहीं की। इसके बाद वो एक्टिंग सीखने के लिए न्यूयॉर्क चले गए थे।

Credit: Instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

अगली स्टोरी: कितनी बड़ी डिग्री है इन स्टार किड्स के पास

ऐसी और स्टोरीज देखें