मलाइका और अर्जुन की रोमांटिक तस्वीरें, टूट गया उम्र का बंधन

Aug 24, 2022
By: Medha Chawla

सबसे चर्चित कपल्स में शामिल

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं।

Credit: Instagram

करते हैं प्यार का इजहार

दोनों अक्सर एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते हैं और सोशल मीडिया पर साथ में तस्वीरें शेयर करते हैं।

Credit: Instagram

12 साल छोटे हैं अर्जुन

अर्जुन उम्र में मलाइका से करीब 12 साल छोटे हैं जिसके चलते दोनों को अक्सर ट्रोल किया जाता है लेकिन इससे उनके रिश्ते पर कोई फर्क नहीं पड़ता।

Credit: Instagram

अक्सर किया जाता है ट्रोल

दोनों को अक्सर सोशल मीडिया पर मां और बेटा तक कहकर ट्रोल किया जाता है।

Credit: Instagram

मलाइका ने रोमांस पर कही थी ये बात

मलाइका ने एक इंटरव्यू में अपने और अर्जुन के रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा था, 'हम अभी भी अपनी जिंदगी से प्यार करते हैं और रोज साथ रोमांस करते है।'

Credit: Instagram

शादी को लेकर आती हैं खबरें

मलाइका और अर्जुन को लेकर कई बार ये खबरें आ चुकी हैं कि वो जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं लेकिन दोनों ने हमेशा इन खबरों का खंडन किया।

Credit: Instagram

अभी शादी नहीं करेंगे अर्जुन

अर्जुन ने हाल ही में करण जौहर के शो कॉफी विद करण 7 में शादी के सवाल पर कहा था कि वो अभी शादी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा था कि वो प्रोफेशनली थोड़ा और स्टेबल होना चाहते हैं।

Credit: Instagram

You may also like

9 दिग्गज सितारों की कार्डियक अरेस्ट से ह...
बिग बॉस के अब तक के 10 हाईएस्ट पेड कंटेस...

2019 में ऑफिशियल किया था रिश्ता

बता दें कि मलाइका और अर्जुन ने साल 2019 में सोशल मीडिया के जरिए अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ये फोटो पोस्ट की थी।

Credit: Instagram

अपने रिश्ते में खुश हैं दोनों

मालूम हो कि दोनों यह कह चुके हैं कि वो अपने रिश्ते में साथ में खुश हैं। यकीनन उनकी ये खूबसूरत तस्वीरें इस बात का सबूत हैं।

Credit: Instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

अगली स्टोरी: 9 दिग्गज सितारों की कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत

ऐसी और स्टोरीज देखें