सोनाली से पहले उनके पति की हुई थी संदिग्ध मौत, बहन पर लगाए थे ये आरोप

Aug 23, 2022
By: Medha Chawla

हार्ट अटैक से निधन

बिग बॉस 14 में नजर आईं बीजेपी नेता व एक्ट्रेस सोनाली फोगाट का बीती रात गोवा में निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हुआ।

Credit: Instagram

एक बेटी की मां थीं सोनाली

सोनाली 43 साल की थीं और एक बेटी यशोधरा की मां थीं। उनकी जिंदगी आसान नहीं थी। 6 साल पहले यानी साल 2016 में उनके पति संजय फोगाट का निधन हो गया था।

Credit: Instagram

पति की रहस्यमयी मौत

सोनाली के पति संजय हिसार स्थित अपने फार्महाउस में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत मिले थे। इसके बाद से वो अकेले अपनी बेटी की परवरिश कर रही थीं।

Credit: Instagram

बहन पर लगाया ये आरोप

साल 2019 में सोनाली ने अपनी बहन और जीजा अमन पर उन्हें धमकी दी और मारपीट की।

Credit: Instagram

लोगों से की ये अपील

8 अक्टूबर 2019 को हिसार में एक रैली में सोनाली ने लोगों से भारत माता की जय का नारा लगाने के लिए कहा।

Credit: Instagram

विवादित बयान

इस रैली में सोनाली ने कहा कि ऐसा नहीं करने वाले लोग पाकिस्तान से होंगे। हालांकि बाद में उन्होंने माफी मांगी थी।

Credit: Instagram

जब अधिकारी को मारी चप्पल

सोनाली की एक वीडियो सामने आई थी जिसमें वो एक अधिकारी को थप्पड़ व चप्पल मारती नजर आ रही थीं। उनका ये वीडियो वायरल हो गया था।

Credit: Instagram

You may also like

मलाइका अरोड़ा के बोल्ड साड़ी लुक
इस अदाकारा ने 'ससुर' के साथ किया रोमांस

वेब सीरीज में आईं नजर

सोनाली ने 2006 में अपने करियर की शुरुआत हिसार दूरदर्शन में एंकरिंग से की थी। इसके बाद वो वेब सीरीज 'द स्टोरी ऑफ बदमाशगढ़' में भी नजर आईं।

Credit: Instagram

बीजेपी टिकट पर लड़ा चुनाव

सोनाली साल 2019 हरियाणा विधानसभा चुनाव में आदमपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी थीं।

Credit: Instagram

फॉलोअर्स

वो साल 2020 में बिग बॉस 14 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शो में नजर आई थीं। सोनाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। इंस्टाग्राम पर उनके 8 लाख 80 हजार फॉलोअर्स हैं।

Credit: Instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

अगली स्टोरी: मलाइका अरोड़ा के बोल्ड साड़ी लुक

ऐसी और स्टोरीज देखें