कई टीवी एक्ट्रेसेस अब तक अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं और यह खुलासा कर चुकी हैं कि उन्हें प्यार में धोखा मिला।
अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ये खुलासे करने वालों में वीजे अनुषा समेत कई एक्ट्रेसेस लिस्ट में हैं। जानें कौन सी एक्ट्रेसेस हैं लिस्ट में।
एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल का दिल उस समय टूट गया था प्रियांक शर्मा ने बेनफ्शा सूनावाला को डेट करना शुरू कर दिया था।
टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' में पाखी का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने खुलासा किया था कि नील भट्ट से पहले उन्हें रिलेशनशिप में धोखा मिला था।
एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर ने करण कुंद्रा से ब्रेकअप किया था और यह हिंट दिया था कि वो उन्हें धोखा दे रहे थे।
एंटरटेनमेंट जगत को अलविदा कह चुकीं सना खान ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड मेलविन लुईस पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया था।
एक्टर करण पटेल ने काम्या पंजाबी को छोड़कर एक्ट्रेस अंकिता भार्गव से शादी कर ली थी, जिससे काम्या बहुत परेशान हो गई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक काम्या डिप्रेशन में चली गई थीं।
नागिन एक्ट्रेस अदा खान ने एक्टर अंकित गेरा पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया था। अदा ने कहा था कि वो उनके साथ किसी अन्य लड़की को भी डेट कर रहे थे।
एक्ट्रेस मुस्कान अरोड़ा ने मनीष नागदेव पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उन्हें एक नहीं बल्कि कई अन्य लड़कियों के साथ धोखा दिया।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स