Sep 14, 2022

​भारतीय खाना खाकर कैसे घटाएं अपना वजन?

Bhagya Yadav

​वेट लॉस क्यों है जरूरी?

दुनिया भर में मोटापे की समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। ना ही सिर्फ बड़ों में बल्कि बच्चों में भी यह समस्या देखने को मिलती है। कहा जाता है कि मोटापा कई बीमारियों का घर होता है ऐसे में हेल्दी जिंदगी जीने के लिए लोग वेट लॉस पर ध्यान दे रहे हैं।

Credit: iStock

​वेट लॉस के लिए डाइट

वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज करने के साथ-साथ सबसे जरूरी डाइट भी होता है। अच्छी डाइट की वजह से वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके साथ एक हेल्दी डाइट वजन को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है।

Credit: iStock

​भारतीय खाना

वजन घटाने के लिए लोग तरह-तरह के डाइट अपनाते हैं। लेकिन कई डाॅक्टर्स‌ का मानना है कि वजन कम करने के लिए भारतीय खाना भी बेस्ट है।

Credit: iStock

​कार्बोहाइड्रेट

वजन घटाने के लिए कार्ब्स का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में आप भारतीय खाना खाकर कार्ब्स पर नियंत्रण रख सकते हैं। अगर आप व्हाइट राइस नहीं खाना चाहते हैं तो इसकी जगह आप अपने डाइट में ब्राउन राइस शामिल कर सकते हैं। ब्राउन राइस व्हाइट राइस से ज्यादा हेल्दी माना गया है।

Credit: iStock

प्रोटीन

वेट लॉस के लिए आपको अपने डाइट में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाना होगा। भारतीय खाने में हरी सब्जियों के साथ दूध, बादाम, दाल, अंडा आदि शामिल होता‌ है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

Credit: iStock

फाइबर

वजन घटाने के लिए मेटाबॉलिज्म का सही होना बहुत जरूरी है। भारतीय खाना फाइबर से भरपूर होता है जो मेटाबॉलिज्म को हेल्दी रखने के साथ वजन‌ कम करने में भी मदद करता है।

Credit: iStock

​हेल्दी फूड

वजन घटाने के लिए हेल्दी फूड का सेवन करना बहुत जरूरी है। ऐसे में जंक फूड से दूर रहें और ऐसे फूड आइटम्स का सेवन करें जिनमें न्यूट्रिएंट्स की मात्रा ज्यादा हो। भारतीय खाना बहुत हेल्दी माना‌ गया है क्योंकि इसमें हर तरह के पोषक तत्व मिलते हैं।

Credit: iStock

You may also like

देसी जुगाड़ से लड़के ने बनाया वर्ल्ड रिक...
टाइफाइड के जानिए लक्षण और सावधानियां

​फल

आपके डाइट में फल की जगह खास होनी चाहिए। क्योंकि केला, सेब, स्ट्रॉबेरी, एवोकाडो, पीयर्स जैसे फलों में पोटेशियम, आयरन और मैंगनीज समेत अन्य तत्वों की मात्रा ज्यादा होती है। इनमें फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं।

Credit: iStock

हर्ब्स और स्पाइस

वेट लॉस के लिए डाइट में हर्ब्स और स्पाइस का होना जरूरी है और भारतीय खाने में ये चीजें तो रहती ही हैं।

Credit: iStock

​पानी

वजन कम करने के लिए पानी पीना भी आवश्यक है। पानी शरीर में मौजूद टॉक्सिक चीजों को बाहर निकालने में मदद करता है इसके साथ यह शरीर को हाइड्रेटेड भी रखता है।

Credit: iStock

Thanks For Reading!

Next: कॉलेज गर्ल्स करीना से सीखें जबरदस्त स्टाइलिंग टिप्स