Sep 3, 2022

शरीर में दिखें ये लक्षण, हो सकती हैं यौन जनित बीमारी

Shivam Pandey

चार सितंबर: वर्ल्ड सेक्सुअल हेल्थ डे

विश्व स्वास्थय संगठन द्वारा हर साल 4 सितंबर को वर्ल्ड सेक्सुअल हेल्थ डे घोषित किया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा किए गए एक स्टडी के अनुसार दुनियाभर में 25 लोगों में से एक व्यक्ति यौन संक्रमण का शिकार है।

Credit: istock

डॉक्टर से बात करने पर न हिचकिचाएं

देश के कई हिस्सों में अभी भी लोग यौन जनित समस्या पर बात करना और इससे जुड़ी बीमारियों पर डॉक्टर से संपर्क करने में हिचकचाते हैं।

Credit: istock

शरीर देता है संकेत

शरीर कई बार यौन जनित बीमारियों के संकेत देता है। इसे बिल्कुल भी इग्नोर नहीं करने चाहिए और तुरंत डॉक्टर को संपर्क करना चाहिए।

Credit: bccl

20 से ज्यादा STDs

यौन जनित बीमारी में सबसे अधिक संक्रामक सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीस (एसटीडी) होती हैं। दुनिया में 20 से ज्यादा प्रकार के यौन संचारित रोग हैं।

Credit: bccl

यूरीन में दर्द महसूस होना

यौन जनित बीमारी के प्रमुख लक्षणों में एक है यूरीन के दौरान दर्द महसूस होना। ऐसे में तुरंत आप किसी डॉक्टर की सलाह लें।

Credit: bccl

​महिलाओं में लक्षण

महिलाओं में यौन जनित बीमारियों के कुछ लक्षण हैं- योनि से स्खलन और पीरियड के दौरान बहुत अधिक ब्लीडिंग होना।

Credit: bccl

​जननांग के आसपास खुजली

जननांग के आसपास खुजली, जननांग क्षेत्र, गुदा, मुंह, जीभ या गले के चारों ओर दर्दरहित लाल फोड़ो का होना यौन जनित बीमारियों के लक्षण हैं।

Credit: bccl

You may also like

देसी जुगाड़ से लड़के ने बनाया वर्ल्ड रिक...
टाइफाइड के जानिए लक्षण और सावधानियां

एड्स

एसटीडी में सबसे ज्यादा फैलाने वाली बीमारी एड्स है। इसके लक्षण हैं- वजन कम होना , बार बार संक्रमण का होना, रात को पसीने का आना और थकान का होना आदि।

Credit: instagram

​क्लैमाइडिया​

क्लैमाइडिया एक आम एसटीडी है जो दोनों पुरुषों और महिलाओं को संक्रमित कर सकता है। इसके लक्षण हैं- पेट में दर्द होना, यौन संबंध के दौरान या बाद में खून आना, तथा मासिक धर्म के बीच रक्त आना।

Credit: instagram

Thanks For Reading!

Next: देसी जुगाड़ से लड़के ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें फिटनेस सीक्रेट