IPL: नीलामी से पहले इन विदेशियों की बल्ले-बल्ले

By: Medha Chawla
Dec 1, 2021

कौन हैं बड़े नाम

आगे की स्‍लाइड्स में देखें क‍ि इस बार आईपीएल के ल‍िए वि‍देश से क‍िन प्‍लेयर्स का पलड़ा भारी रहा।

Credit: Zoom

सबसे अधिक कैरेबियाई

रिटेन किए विदेशी खिलाड़ियों में वेस्टइंडीज के तीन, इंग्लैंड के दो, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका का एक-एक प्लेयर शामिल है।

Credit: BCCI/IPL

केन विलियमसन

सनराइजर्स हैदराबाद ने केन विलियमसन को 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। वो नीलामी से पहले सबसे ज्यादा राशि में रिटेन किए गए विदेशी खिलाड़ी हैं।

Credit: BCCI/IPL

आंद्रे रसेल

कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसेल पर एक बार फिर भरोसा जताया है। 12 करोड़ रुपये की मोटी राशि देकर रसेल को रिटेन किया गया है। रसेल का प्रदर्शन पिछले दो सीजन में फीका रहा है।

Credit: BCCI/IPL

ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2021 में अपने दमदार प्रदर्शन के बल पर आरसीबी को प्लेऑफ तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। आरसीबी ने उन्हें रिटेन करने के लिए 11 करोड़ की राशि खर्च की है। मैक्सवेल रिटेन किए गए इकलौते कंगारू खिलाड़ी हैं।

Credit: BCCI/IPL

जोस बटलर

इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जोस बटलर को राजस्थान रॉयल्स ने 10 करोड़ रुपये की मोटी राशि खर्च करके रिटेन करने का फैसला किया है। वो नीलामी से पहले सबसे ज्यादा रकम पर रिटेन किए गए इंग्लिश खिलाड़ी हैं।

Credit: BCCI/IPL

मोईन अली

इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली को चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 करोड़ रुपये में रिटेन करने का फैसला किया है। वो पिछले सीजन की सीएसके से जुड़े थे और चेन्नई की चौथी खिताबी जीत में उनकी अहम भूमिका रही थी।

Credit: BCCI/IPL

You may also like

IPL रिटेंशन: इन खिलाड़ियों की लगी लॉटरी
सुपरमॉडल से भी हॉट WWE पहलवान

एनरिक नॉर्खिया

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2022 से पहले चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है जिसमें द. अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया भी शामिल हैं। नॉर्खिया दो सीजन से दिल्ली के सदस्य हैं उन्हें रिटेन करने के एवज में 6.5 करोड़ रुपये मिलेंगे।

Credit: BCCI/IPL

सुनील नरेन

केकेआर के साथ लंबे समय से जुड़े रहे कैरेबियाई मिस्ट्री स्पिनर सुनील नरेन पर एक बार फिर कोलकाता नाइट राइडर्स के मैनेजनमेंट ने भरोसा जताया है। उन्हें अगले सीजन के लिए 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है।

Credit: BCCI/IPL

कीरोन पोलार्ड

वेस्टइंडीज के सीमित ओवरों की टीम के कप्तान कीरोन पोलार्ड आगे भी मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे। उन्हें 6 करोड़ की राशि पर मुंबई ने रिटेन करने का फैसला किया है। वो आईपीएल में केवल मुंबई के लिए खेले हैं।

Credit: BCCI/IPL

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: IPL रिटेंशन: इन खिलाड़ियों की लगी लॉटरी

ऐसी और स्टोरीज देखें