Sep 18, 2022
भारत एकमात्र देश है, जिसने 60-ओवर, 50-ओवर और 20-ओवर का विश्व कप जीता है। भारत ने 1983 में 60 ओवर, 2011 में 50 ओवर और 2007 में 20 ओवर का वर्ल्ड कप अपने नाम किया।
Credit: Twitter
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच साल 2000 में लॉर्ड्स टेस्ट में चारों पारियां एक ही दिन में खेली गई थीं। ऐसा 11 साल बाद दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट में भी हुआ। यह मैच केप टाउन में खेला गया।
Credit: Twitter
इफ्तिखार अली खान पटौदी भारत और इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। इफ्तिखार बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के दादा थे।
Credit: Twitter
इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर एलेक स्टीवर्ट का जन्म 8-4-1963 को हुआ। दिलचस्प बात यह है कि स्टीवर्ट ने अपने टेस्ट करियर में 8,463 से बनाए।
Credit: Twitter
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान लाला अमरनाथ के नाम एक बेहद अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। अमरनाथ महान क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन को हिट विकेट आउट करने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं।
Credit: Twitter
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एलन बॉर्डर ने 1978 से 1994 तक कुल 156 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान बॉर्डर ने लगातार 153 टेस्ट मैच खेले, जो कोई और नहीं कर सका।
Credit: Twitter
वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल तूफानी अंदाज में खेलने के लिए जाने जाते हैं। वह टेस्ट मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं।
Credit: AP
भारत की ओर से दो रॉबिन सिंह टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं। दोनों सिर्फ अपना डेब्यू टेस्ट ही खेल सके, जिसके बाद उन्हें कभी टेस्ट में मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला।
Credit: Twitter
Thanks For Reading!
Find out More