गर्मी में घूमने की सबसे सस्ती जगहें

Apr 26, 2022
By: Kaushlendra Pathak

ऋषिकेश

अगर आप गर्मी में घूमने का प्लान बना रहे हैं और कम बजट में अच्छी जगह का सैर करना चाहते हैं, तो आपके लिए ऋषिकेश बेस्ट ऑप्शन हैं। यहां आप रिवर राफ्टिंग से लेकर बीच कैम्पिंग का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। एक रात या दो दिन के लिए ऋषिकेश बेस्ट जगह है।

Credit: istock

मैक्लोडगंज

गर्मी में घूमने के लिए मैक्लोडगंज का ऑप्शन भी जबरदस्त है। हिमाचल प्रदेश के कंगरा जिले में मौजूद यह रंगीन हिल स्टेशन है। यहां की घाटियां और पहाडियां किसी जादुई पेंटिंग से कम नहीं है। ट्रैकिंग के लिए भी यह जगह काफी बेहतरीन है। बजट के हिसाब से ऐसी सस्ती जगह आपको कहीं नहीं मिलेगी। यहां आप तिब्बती और चाइनीज खाना लुत्फ उठा सकते हैं।

Credit: istock

मुन्नार

नेचर के करीब जाना चाहते हैं और ताजी हवा, चाय के बागानों का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो गर्मी में घूमने के लिए मुन्नार की हरी भरी पहाड़ियों से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। कम बजट में आप घूमना चाहते हैं तो रोड ट्रिप करते हुए आप मुन्नार जैसी जगह का आनंद उठा सकते हैं। एराविकुलम नेशनल पार्क या राजमाला पहाड़ियों के बीच आप ट्रैकिंग भी कर सकते हैं।

Credit: istock

देहरादून

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून भी गर्मी में घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। कम बजट में आपको यहां काफी अच्छी-अच्छी जगहें घूमने को मिल जाएगी। डाकू की गुफा, सहस्त्रधारा, टपकेश्वर मंदिर यहां की देखने लायक जगहों में हैं। इसके अलावा आप पहाड़ों का आनंद उठा सकते हैं।

Credit: istock

गोवा

गोवा तो सबका पेवरिट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। आज के समय में यह यंग जनरेशन के लिए पसंदीदा जगह बन चुकी है। समुद्र तट, पुर्तगाली वास्तुकला, किले, स्थानीय बाजार और ताड़ के पेड़ों से घिरे विचित्र गांवों को आप अच्छी तरह से एक्सप्लोर कर सकते हैं। समय बिताने के लिए कई मजेदार और खूबसूरत पब भी हैं।

Credit: istock

शिमला

गर्मी में घूमने के लिए कई पर्यटकों की पसंद शिमला है। यहां घाटी और हर तरफ हिमालय पर्वत की चोटियों का सुंदर नजारा दिखाई देता है। शिमला से 257 किलोमीटर दूर मनाली पहुंचकर लोगों को रोमांच और रोमांस का अनुभव होता है। यहां का नजारा लोगों को अपनी ओर काफी आकर्षित करता है।

Credit: istock

ऊटी

कम बजट में घूमने के लिए ऊटी काफी खूबसूरत जगह है। इसे पहाड़ों की रानी कहा जाता है। यहां की हरियाली, चाय के बागान और अन्य वनस्पतियां आपको अपनी ओर काफी आकर्षित करेगी। यहां आप नीलगिरी पर्वतों की ऋृंखलाों का भी आप लुत्फ उठा सकते हैं।

Credit: istock

You may also like

गर्मी की छुट्ट‍ियों में यहां जाएं
10 हजार के बजट में कहां करें सोलो ट्र‍िप

मसूरी

मसूरी भी गर्मी में घूमने के लिए परफेक्ट जगह है। मसूरी की एक ओर आप गंगा का आनंद उठा सकते हैं, तो दूसरी तरफ यमुना नदी नजर आएगी। यहां के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और हरी भरी छटा देखते ही बनती है। ऐसा कहा जाता है कि मसूरी आकर कोई भी रोमांचित हो सकता है।

Credit: istock

जम्मू-कश्मीर

गर्मी में घूमने की बात हो और कश्मीर की चर्चा ना हो ऐसा तो हो नहीं सकता। श्रीनगर भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। खासकर, ज्यादातर लोग यहां हनीमून के लिए पहुंचते हैं। बर्फ से ढंके खूबसूरत पहाड़ और लंबे-लंबे देवतार के पेड़ को देखकर लोग खो जाते हैं।

Credit: istock

शिलॉंग

गर्मी में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप शिलॉंग को इन्गोर नहीं कर सकते हैं। जंगल और बारिश का असली मजा यहीं आपको मिलेगा। इसे पूर्व का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। यहां से चेरापूंजी मात्र 56 किलोमीटर है, जहां आप बारिश का भरपूर लुत्फ उठा सकते हैं।

Credit: istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

अगली स्टोरी: गर्मी की छुट्ट‍ियों में यहां जाएं

ऐसी और स्टोरीज देखें