पीएम मोदी के साथ भारत वापस लौटेंगी 297 प्राचीन वस्तुएं, तस्करी कर पहुंची थीं अमेरिका

PM Modi US Visit: पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान 297 प्राचीत वस्तुएं भारत को मिलने के बाद 2014 से भारत वापस लाई गईं प्राचीन वस्तुओं की कुल संख्या 640 हो गई है। इसमें अकेले अमेरिका से वापस की गई पुरावशेषों की कुल संख्या 578 है।

PM Modi US Visit
PM Modi US Visit: तस्करी कर अमेरिका लाई गईं 297 प्राचीन वस्तुएं वापस भारत लौटेंगी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इन प्राचीन और ऐतिहासिक वस्तुओं को पीएम मोदी को सौंप दिया। इसकी जानकारी खुद प्रधानमंत्री मोदी ने दी है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, मैं भारत को 297 अमूल्य पुरावशेषों की वापसी सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन और अमेरिकी सरकार का अत्यंत आभारी हूं।
बता दें, सांस्कृतिक संपत्तियों की अवैध तस्करी एक पुराना मुद्दा है। भारत इस मुद्दे से विशेष रूप से प्रभावित हुआ है और बड़ी संख्या में पुरावशेषों की तस्करी देश से बाहर की गई है। पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान 297 प्राचीत वस्तुएं भारत को मिलने के बाद 2014 से भारत वापस लाई गईं प्राचीन वस्तुओं की कुल संख्या 640 हो गई है। इसमें अकेले अमेरिका से वापस की गई पुरावशेषों की कुल संख्या 578 है।

कई देशों ने लौटाईं भारत की पुरानी वस्तुएं

पीएम मोदी की हालिया यात्रा के अलावा, 2021 में भी जब प्रधानमंत्री अमेरिका यात्रा पर गए थे, अमेरिकी सरकार द्वारा 157 पुरावशेष लौटाए गए थे। इनमें 12वीं शताब्दी की उत्कृष्ट कांस्य नटराज प्रतिमा भी शामिल थी। इसके अलावा 2023 में अमेरिका ने 105 पुरावशेष भारत को लौटाए थे। इसके अलावा 16 प्राचीन वस्तुएं ब्रिटेन से और 40 ऑस्ट्रेलिया से वापस लाई गई हैं।
End Of Feed