होमलाइव टीवीcitiesशहर फोटोजअगली
खबर

पुतिन की 'जीत की निशानी' पर बारूद से हमला! रूस-क्रीमिया को जोड़ने वाले ब्रिज को बम से उड़ाया, यूक्रेन पर शक

रूस की राष्ट्रीय आतंकवाद-रोधी समिति ने कहा कि ट्रक बम के कारण ईंधन ले जा रही सात रेलवे डब्बों में आग लग गई। इस हमले मे ब्रिज को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है। जो नुकसान हुआ है, उसकी जल्द ही मरम्मत कर ली जाएगी। इस हमले के लिए यूक्रेन पर शक जताया जा रहा है।

Crimean bridge blastCrimean bridge blastCrimean bridge blast

क्रीमिया को जोड़ने वाले पुल पर विस्फोट (फोटो- @r_stefanchuk & AP)

मुख्य बातें
  • पहले से ही जताई जा रही थी हमले की आशंका
  • यूक्रेन के निशाने पर था यह ब्रिज
  • क्रीमिया पर जीत के बाद बना था यह ब्रिज

रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले एक प्रमुख ब्रिज पर शनिवार को बड़ा हमला हुआ है। इस हमले में ब्रिज का एक हिस्सा टूट गया है, साथ ही उस समय वहां से गुजर रही एक ट्रेन में भी आग लग गई है।

एपी के अनुसार रूसी अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को ब्रिज पर एक ट्रक बम विस्फोट हुआ है। रूस की राष्ट्रीय आतंकवाद-रोधी समिति ने कहा कि ट्रक बम के कारण ईंधन ले जा रही सात रेलवे डब्बों में आग लग गई। साथ ही हमले के कारण पुल के दो खंड आंशिक रूप से गिर गए है। रूस के ऊर्जा मंत्रालय ने कहा कि क्रीमिया के पास 15 दिनों के लिए पर्याप्त ईंधन है। स्टॉक को फिर से भरने के तरीकों पर रूस काम कर रहा है।

जिस पुल पर हमला हुआ है, वो रूस की जीत की निशानी के तौर पर जानी जाती थी। दरअसल रूस ने क्रीमिया पर 2014 में कब्जा कर लिया था। क्रीमिया भी पहले यूक्रेन का ही हिस्सा था। इसी कब्जे के बाद पुतिन ने यह ब्रिज बनवाया था। यह ब्रिज रूस की शान भी कहा जाता था। यह ब्रिज यूरोप का सबसे लंबा पुल था।

End Of Feed