चांद से आई बड़ी खुशखबरी: चंद्रयान-1 ने किया था जो दावा वो हुआ सच, चीनी वैज्ञानिकों को चांद की 'मिट्टी' में मिला पानी

Water in Lunar Soil: भारत के चंद्रयान-1 अंतरिक्ष यान ने चंद्रमा के सूर्य के प्रकाश वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन और हाइड्रोजन अणुओं के रूप में जलयोजित खनिजों के संकेतों का पता लगाया था। अब चीनी वैज्ञानिकों को चांद ने चांद की सतह पर पानी के अणुओं को खोज निकाला है।

चांद की सतह पर मिले पानी के अणु।

Water in Lunar Soil: पृथ्वी के बाद इंसान अंतरिक्ष में पानी की तलाश कर रहा है। इंसानों की यह खोज चांद तक पहुंच चुकी है। यहां कई मिशन भेजे जा रहे हैं। सिर्फ भारत, अमेरिका, रूस के बाद चीन ने भी चांद की सतह पर कई मिशनों को उतारा है। अब यहां से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। चीनी वैज्ञानिकों ने चांद की सतह पर पानी के अणुओं को खोज निकाला है। खास बात यह है कि भारत के चंद्रयान-1 ने पहले ही इस बात के संकेत दिए थे। अब चंद्रयान के दावे पर मुहर लग गई है।
चीन के चांग ई-5 मिशन द्वारा चंद्रमा से लाए गए मिट्टी के नमूनों का अध्ययन कर रहे चीनी वैज्ञानिकों को चंद्रमा की मिट्टी में पानी के अणु मिले हैं। यह जानकारी चाइनीज एकेडमी आफ साइंसेज (सीएएस) ने दी है। हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर के अनुसार, यह अनुसंधान बीजिंग नेशनल लेबोरेटरी फॉर कंडेंस्ड मैटर फिजिक्स और सीएएस के भौतिकी संस्थान तथा अन्य घरेलू अनुसंधान संस्थानों के अनुसंधानकर्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अनुसंधान रिपोर्ट 16 जुलाई को पत्रिका नेचर एस्ट्रोनॉमी में प्रकाशित हुई।

मिट्टी के नमूनों में मिला पानी

सीएएस ने मंगलवार को कहा कि 2020 में चांग ई-5 मिशन द्वारा लाए गए चंद्रमा की मिट्टी के नमूनों के आधार पर चीनी वैज्ञानिकों ने आणविक जल से युक्त एक जलयोजित खनिज पाया है। चांद पर पानी की तलाश में जुटे दुनियाभर के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के लिए यह बड़ी सफलता है। चांद की सतह पर पानी के अणु मिलने से वैज्ञानिकों की उम्मीद बढ़ गई है।
End Of Feed