नेपाल का सबसे महंगा घर, 9 करोड़ में बिकी 355 स्क्वायर फुट की प्रॉपर्टी

दुनियाभर में महंगे घरों की खबरें सुर्खियों में छाई रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे पड़ोसी देश नेपाल में सबसे महंगा घर कितने का होगा। या नेपाल में प्रॉपर्टी के रेट किस तरह से बढ़ रहे हैं। जानकर हैरानी होगी कि यहां हर तीन साल में प्रॉपर्टी का रेट दोगुना हो रहा है।

नेपाल में सबसे महंगी बिकी ये प्रॉपर्टी

भारत के सबसे महंगे घर की बात करें तो वह रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी का घर एंटेलिया है। देश के सबसे महंगे इलाकों में मुंबई का मालाबार हिल (Malabar Hill) और कफ परेड (Cuffe Parade), दिल्ली का कनॉट प्लेस (Connaught Place) और गुरुग्राम व बेंगलुरू के कुछ इलाकों का नाम लिया जाता है। लेकिन बात करें पड़ोसी देश नेपाल की तो, निश्चित तौर पर यहां सबसे महंगी प्रॉपर्टी राजधानी काठमांडू की घाटी में ही है। साल 2022 में छपी नेपाल राष्ट्रीय बैंक कि रिपोर्ट के अनुसार काठमांडू घाटी में प्रॉपर्टी के रेट सालाना 27.7 फीसद की दर से बढ़ रहे हैं। सिर्फ साढ़े तीन साल में ही प्रॉपर्टी का रेट डबल हो रहा है। यह तब है, जब नेपाल में लोगों की सैलरी औसतन 7.4 फीसद की दर से बढ़ती है।
नेपाल के मधेस प्रोविंस और वेस्ट प्रोविंस के तराई वाले इलाकों में भी प्रॉपर्टी के रेट बेतहाशा बढ़े हैं। इन इलाकों में हर दो से तीन साल में प्रॉपर्टी के रेट दोगुने हो रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बड़ी संख्या में पहाड़ी इलाकों से आकर लोग मैदानी इलाकों में बस रहे हैं। माना तो गया था कि साल 2015 के भूकंप के बाद काठमांडू में प्रॉपर्टी के रेट में गिरावट आएगी, लेकिन हुआ इसका उलट। दुनियाभर में कई जगहों से लोग पढ़ने और नौकरी की तलाश में काठमांडू आते हैं, जिसकी वजह से यहां प्रॉपर्टी के रेट बढ़े हैं।
एक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार एक-तिहाई नेपाली लोगों ने अपने जन्मस्थान को छोड़ दिया है। नेपाल के बागमती प्रोविंस के लोगों ने सबसे ज्यादा पलायन किया है। आश्चर्यजनक बात यह है कि इसी बागमती प्रोविंस में काठमांडू भी आता है। यहां के 47.3 फीसद लोग हाल ही में दूसरी जगहों से यहां आकर बसे हैं, जबकि मूल निवासी कहीं और चले गए। विदेशों से आने वाले पैसे ने भी नेपाल में प्रॉपर्टी के रेट बेतहाशा बढ़ाए हैं।
End Of Feed