पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump का बड़ा खुलासा, साझा किया था पेंटागन का 'सीक्रेट प्लान'
Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार रात ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट और अपने द्वारा रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो के जरिये अभियोग के बारे में खुलासा किया। उन्होंने पुष्टि की है कि पेंटागन की हमले की योजना और सैन्य अभियान संबंधी गोपनीय नक्शा किसी और से साझा किया था।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
यह दस्तावेज न्याय विभाग की ओर से ट्रंप के खिलाफ इस संबंध में आपराधिक मामले की पहली आधिकारिक पुष्टि है। यह मामला फ्लोरिडा स्थित ट्रंप के आवास मार-ए-लागो से सैकड़ों दस्तावेज मिलने से जुड़ा हैं।
बक्से में ले जाए गए थे सीक्रेट दस्तावेज
ट्रंप ने बृहस्पतिवार रात ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट और अपने द्वारा रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो के जरिये अभियोग के बारे में खुलासा किया। इस मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि इस अभियोग में सात अलग-अलग आरोप शामिल हैं। अभियोग में ट्रम्प पर आरोप लगाया गया है कि वह व्हाइट हाउस से अनुचित तरीके से कई बक्से गोपनीय दस्तावेज मार-ए-लागो ले गये। इन दस्तावेजों में गोपनीय जानकारियां थीं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | दुनिया (world News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

म्यांमार में भूकंप से मरने वालों की तादाद बढ़ी, जुंटा ने मीडिया पर लगाए प्रतिबंध, जानकारी लेना मुश्किल

Nobel Peace Prize: पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान 'नोबेल शांति पुरस्कार' के लिए नामित, जेल में हैं बंद

Myanmar Earthquake: म्यांमार में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,000 के पार, 3,900 से ज़्यादा लोग घायल, जीवित बचे लोगों की तलाश जारी

Myanmar Earthquake: विनाशकारी भूकंप के बाद म्यांमार में लगे एक के बाद एक 36 झटके, ऐसी हिली धरती की सैकड़ों की चली गई जान

Nepal Violence: नेपाल में हुई हिंसा के लिए PM केपी शर्मा ओली ने पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र को ठहराया जिम्मेदार, कहा- बख्शा नहीं जाएगा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited