भारत में मोस्ट वांडेट जाकिर नाइक पहुंचा पाकिस्तान, 28 अक्टूबर तक कई शहरों में करेगा सभाएं और तकरीरें

जाकिर नाइक अपने दौरे में कराची और लाहौर सहित कई प्रमुख शहरों में रुकेगा और 20 अक्टूबर को इस्लामाबाद में एक व्याख्यान के साथ यह दौरा समाप्त होगा।

जाकिर नाइक पहुंचा पाकिस्तान

Zakir Naik in Pakistan: भारत में मोस्ट वांडेट जाकिर नाइक पाकिस्तान पहुंच गया है। जाकिर यहां 28 अक्टूबर तक रहेगा और धार्मिक तकरीरों में हिस्सा लेगा। जाकिर इस्लामाबाद, कराची और लाहौर में सार्वजनिक भाषण देने के सात ही शुक्रवार की प्रार्थना सभाओं का नेतृत्व और संबोधन भी करेगा। पाक के धार्मिक मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने यह रिपोर्ट दी है। इस्लामाबाद पहुंचने पर धार्मिक मामलों के मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने उसका स्वागत किया।

जाकिर नाइक के कई कार्यक्रम

जाकिर नाइक अपने दौरे में कराची और लाहौर सहित कई प्रमुख शहरों में रुकेगा और 20 अक्टूबर को इस्लामाबाद में एक व्याख्यान के साथ दौरा समाप्त होगा। भारतीय मूल के उपदेशक नाइक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से अपने दौरे की घोषणा की, जहां उसने सार्वजनिक भाषणों का विवरण साझा किया। नाइक के कार्यक्रम 5 अक्टूबर से शुरू होंगे। शुरुआत कराची से होगी और उसके बाद लाहौर और इस्लामाबाद में दौरा खत्म होगा।

जाकिर ने बताया, क्यों कम कर दी सभाएं

जाकिर नाइक ने एक्स पर एक वीडियो साझा किया और बताया कि उसने अपने सार्वजनिक व्याख्यानों की संख्या क्यों कम कर दी है। नाइक ने कहा, अगर आप सार्वजनिक वार्ता में लोगों की संख्या गिनें, तो उपस्थिति हर साल बढ़ी है। पहले, अगर मैं किसी शहर में जाता था और पांच दिन बिताता था और शायद 15 सभाए करता था, या दो सप्ताह बिताता था और 20 वार्ता करता था। अब मैं किसी देश में जाता हूं और केवल दो दिन बात करता हूं तो उन दो वार्ताओं में भाग लेने वाले लोगों की संख्या दस वाप्काओं से अधिक होती है।
End Of Feed