चंद्रयान 3 के बाद जापान का मून मिशन लॉन्च, 6 महीने बाद चांद पर करेगा लैंड, इसरो ने दी बधाई

चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सफल लैडिंग के बाद दुनिया के कई देश चंद्रमा के दक्षिणी ध्रूव पर कदम रखने के लिए बेताब है। इसी क्रम में जापान ने ब्रह्मांड की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए चंद्र लैंडर और एक्स-रे दूरबीन ले जाने वाला रॉकेट लॉन्च किया।

जापान ने लॉन्च किया मून मिशन

चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सफल लैडिंग के बाद अंतरिक्ष की दुनिया में जाने के लिए होड़ लग गई है। रूस ने असफल प्रयास किया। अमेरिका भी दक्षिणी ध्रूव पर जाने की तैयारी में जुटा हुआ है। इधर जापान ने ब्रह्मांड की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए चंद्र लैंडर और एक्स-रे दूरबीन ले जाने वाला रॉकेट लॉन्च किया। जापान ने गुरुवार को एक रॉकेट लॉन्च किया जिसमें एक छोटा चंद्र लैंडर और एक एक्स-रे टेलीस्कोप है जो ब्रह्मांड की उत्पत्ति का पता लगाएगा। दक्षिण-पश्चिमी जापान के तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से HII-A रॉकेट के प्रक्षेपण को जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी, जिसे जापानी स्पेस सेंटर (JAXA) के नाम से जाना जाता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। जापान ने भी 07 सितंबर 2023 की सुबह यानी आज अपना मून मिशन लॉन्च कर दिया। इस मिशन की लॉन्चिंग तांगेशिमा स्पेस सेंटर के योशीनोबू लॉन्च कॉम्प्लेक्स से की गई। इसरो ने चंद्रमा पर SLIM लैंडर के सफल प्रक्षेपण पर @JAXA_en को बधाई दी। वैश्विक अंतरिक्ष समुदाय द्वारा एक और सफल चंद्र प्रयास के लिए शुभकामनाएं।
संबंधित खबरें
संबंधित खबरें
JAXA का स्लिम रोबोटिक लैंडर चांद पर अगले साल फरवरी महीने में लैंड करेगा। यानी लैंड करने में 6 महीने लगेगा। जापानी स्पेस एजेंसी चीफ हिरोशी यामाकावा ने का कहना है कि SLIM लैंडर को इस हिसाब से उतारा जाएगा। जिससे ईंधन की खपत कम हो सके। साथ ही कहा कि हम जहां चाहते हैं, उसी जगह लैंड कराने की कोशिश करेंगे।
संबंधित खबरें
End Of Feed