नेपाल में बड़ा हादसा: मदन-आश्रित हाईवे पर लैंडस्लाइड, त्रिशूली नदी में बह गईं 63 यात्रियों से भरी दो बसें

Nepal Accident News: नेपाल में यह हादसा आज सुबह करीब 3:30 बजे हुआ। उन्होंने बताया कि मदन-आश्रित हाईवे पर भूस्खलन के कारण लगभग 63 यात्रियों को ले जा रही दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं। दोनों बसों की तलाश जारी है, लेकिन भारी बारिश के कारण बचाव अभियान में दिक्कत आ रही है।

नेपाल में भूस्खलन के कारण दो बसें त्रिशूली नदी में बहीं।

Nepal Accident News: नेपाल में बड़ा हादसा हुआ है। यहां लैंडस्लाइड के कारण यात्रियों से भरी दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं। अधिकारियों ने बताया कि दोनों बसों में करीब 63 यात्री सवार थे। हादसे के बाद राहत व बचाव अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन लगातार बारिश के कारण लापता बसों को खोजना मुश्किल हो रहा है।
नेपाल के चितवन जिले के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव ने बताया कि यह हादसा आज सुबह करीब 3:30 बजे हुआ। उन्होंने बताया कि मदन-आश्रित हाईवे पर भूस्खलन के कारण लगभग 63 यात्रियों को ले जा रही दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों बसों में बस चालकों सहित कुल 63 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि हम घटनास्थल पर हैं और तलाशी अभियान चल रहा है। लगातार बारिश के कारण लापता बसों की तलाश में हमें दिक्कत आ रही है।
पुलिस के अनुसार, काठमांडू जा रही एंजेल बस में 24 और गणपति डीलक्स बस में 41 लोग सवार थे। हालांकि, गणपति डीलक्स में सवार तीन यात्री बस के नदी में बहने से पहले कूदने में सफल रहे। यह हादसा सुबह करीब 3:30 बजे हुआ।
End Of Feed