जापान से अमेरिका जा रहे विमान में यात्री ने क्रू मेंबर को दांत से काटा, वापस टोक्यो लौटी फ्लाइट

ऑल निप्पॉन एयरवेज का एक विमान टोक्यो से अमेरिका की ओर जा रहा था। इस विमान में 159 पैसेंजर सवार थे। जब फ्लाइट हवा में थी तभी नशे में धुत यात्री ने क्रू मेंबर की बांह में काट लिया।

हवाई जहाज में यात्री ने क्रू मेंबर को काटा

Tokyo: फ्लाइट में केबिन क्रू और यात्रियों के बीच हाथापाई और मारपीट की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। हाल ही में दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट में यात्री द्वारा पायलट को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया था। अब जापान की राजधानी टोक्यो से भी ऐसी ही घटना सामने आई है। यहां अमेरिका जा रही फ्लाइट में एक यात्री ने केबिन अटेंडेंट को दांत से काट लिया, जिसके बाद प्लेट को बीच रास्ते ही टोक्यो लौटना पड़ा। हनेडा एयरपोर्ट पर आरोपी पैंसेजर को पुलिस के हवाले कर दिया गया। एयरवेज कंपनी का कहना है कि आरोपी यात्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑल निप्पॉन एयरवेज का एक विमान टोक्यो से अमेरिका की ओर जा रहा था। इस विमान में 159 पैसेंजर सवार थे। एयरवेज के प्रवक्ता ने बताया, जब प्लेन हवा में था तभी एक यात्री ने केबिन क्रू मेंबर की एक बांह में काट लिया, जिससे उसे काफी चोटें आईं।
संबंधित खबरें

बीच रास्ते में लौट प्लेन

संबंधित खबरें
End Of Feed