रूस की यात्रा के बाद ऑस्ट्रिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, 41 साल बाद किसी भारतीय पीएम का पहला दौरा

मोदी बुधवार को ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन से मुलाकात करेंगे और ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ वार्ता करेंगे।

PM Modi Austria Visit

मोदी का ऑस्ट्रिया दौरान

PM Modi Austria Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के बाद दो दिन के दौरे पर ऑस्ट्रिया पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ है। ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने पीएम मोदी की मेजबानी की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर वियना में दोनों नेताओं की एक साथ तस्वीरें पोस्ट की। उन्होंने कहा, भारत-ऑस्ट्रिया साझेदारी में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर ने निजी मुलाकात की मेजबानी की। यह दोनों नेताओं के बीच पहली बैठक है। द्विपक्षीय साझेदारी को साकार करने पर आगे चर्चा होगी।
प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को ऑस्ट्रिया की यात्रा पर मंगलवार को विएना पहुंचे। इस यात्रा के दौरान दोनों देश अपने द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने तथा कई भू-राजनीतिक चुनौतियों पर निकट सहयोग के तरीकों पर विचार करेंगे। रूस की दो-दिवसीय यात्रा के बाद मोदी वियना पहुंचे हैं। यह 40 वर्ष से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली ऑस्ट्रिया यात्रा है। इससे पहले 1983 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इस देश की यात्रा की थी।

ऑस्ट्रिया के चांसलर बोले, विएना में स्वागत है आपका

ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने एक्स पर पीएम मोदी के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा, वियना में आपका स्वागत है। ऑस्ट्रिया में आपका स्वागत करना हमारे लिए खुशी और सम्मान की बात है। ऑस्ट्रिया और भारत दोस्त व साझेदार हैं। मैं आपकी यात्रा के दौरान हमारी राजनीतिक और आर्थिक चर्चाओं का इंतजार कर रहा हूं।
वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर को 'गर्मजोशी से स्वागत के लिए' धन्यवाद दिया। इसके साथ ही कहा कि वह कल होने वाली हमारी चर्चाओं के लिए भी उत्सुक हैं। हमारे देश विश्व की भलाई के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे। पीएम मोदी ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में कहा, चांसलर कार्ल नेहमर, वियना में आपसे मिलकर खुशी हुई। भारत-ऑस्ट्रिया की दोस्ती मजबूत है और आने वाले समय में यह और भी मजबूत होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑस्ट्रिया यात्रा के दौरान दोनों देश अपने संबंधों को और मजबूत बनाने और विभिन्न भू-राजनीतिक चुनौतियों पर सहयोग के तरीकों पर विचार करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी आज ऑस्ट्रिया में कई अलग-अलग कार्यकर्मों में हिस्सा लेंगे। वह वियना में उद्योगपतियों से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी ऑस्ट्रिया में रह रहे भारतीय नागरिकों से भी बातचीत करेंगे।
पीएम मोदी ने बुधवार को ऑस्ट्रिया ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ मुलाकात की, इस दौरान उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ। पीएम मोदी के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी और नेहमर भारत औरऑस्ट्रिया के उद्योगपतियों को संबोधित भी करेंगे। रूस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने ऊर्जा, व्यापार, विनिर्माण तथा उर्वरक जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को रूस की अपनी दो दिवसीय यात्रा शुरू की थी। यह यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से उनकी पहली रूस यात्रा थी।

पीएम मोदी को मिला रूस का सर्वोच्च सम्मान

रूस के राष्ट्रपति ने सोमवार रात मोदी के सम्मान में अपने आवास पर एक निजी रात्रिभोज का आयोजन किया। मोदी को मंगलवार को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोसल’ से सम्मानित किया गया। जब मोदी विएना पहुंचेंगे तो यह 40 वर्ष से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली ऑस्ट्रिया यात्रा होगी। इससे पहले 1983 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इस देश की यात्रा की थी।
प्रधानमंत्री मोदी को मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आधिकारिक रूप से ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू एपोसल’ पुरस्कार से सम्मानित किया। मोदी को दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने की दिशा में उनके योगदान के लिए इस सम्मान से नवाजा गया है। राष्ट्रपति पुतिन ने क्रेमलिन में सेंट एंड्रयू हॉल में एक विशेष समारोह में प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किया। पुरस्कार की घोषणा 2019 में की गई थी। प्रधानमंत्री मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय नेता हैं।

1698 में ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोसल’ की स्थापना

वर्ष 1698 में यीशू के प्रथम प्रचारक और रूस के संरक्षक संत सेंट एंड्रयू के सम्मान में जार पीटर द ग्रेट ने ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोसल’ की स्थापना की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने पुरस्कार को स्वीकार करते हुए इसे भारत की जनता के प्रति और भारत तथा रूस के बीच मित्रता के पारंपरिक बंधन को समर्पित किया। विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार उन्होंने कहा कि यह सम्मान दोनों देशों के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को रेखांकित करता है।
मोदी ने पुरस्कार प्राप्त करने के बाद कहा, मुझे रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने के लिए मैं आपका हृदय से आभारी हूं। यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं, यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह भारत और रूस के बीच सदियों पुरानी और गहरी मित्रता और आपसी विश्वास का सम्मान है। प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन के नेतृत्व में भारत-रूस संबंध सभी दिशाओं में मजबूत हुए हैं और नई ऊंचाइयों पर पहुंचे हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | दुनिया (world News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

अमित कुमार मंडल author

करीब 18 वर्षों से पत्रकारिता के पेशे से जुड़ा हुआ हूं। इस दौरान प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल का अनुभव हासिल किया। कई मीडिया संस्थानों में मिले अनुभव ने ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited